एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ‘33 की उम्र तेजस्वी की 52 संपत्ति’, सुशील मोदी का उपमुख्यमंत्री पर हमला, CM नीतीश को दिया ये चैलेंज

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त करें. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली का सबसे महंगा इलाका है, जहां उन्होंने चार लाख में घर खरीदा.

पटना: बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. उपमुख्यमंत्री की संपत्ति और हाल ही में लालू परिवार पर हुए रेड को लेकर ताबड़तोड़ वार किया. उन्होंने नीतीश कुमार पर सवाल दागते हुए और उनको चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं, एफआईआर दर्ज है, बेल पर हैं और ट्रायल पर तेजस्वी यादव का मामला चलने वाला है. उनकी 33 साल की उम्र हो चुकी है, 52 संपत्ति के मालिक हैं. मैं चुनौती देता हूं मेरे नीतीश कुमार मेरे आरोपों को खारिज करें.

तेजस्वी यादव को बर्खास्त करें

मोदी ने कहा कि महीने में दो बार ट्रायल चलने पर उन्हें दिल्ली जाना पड़ेगा. बिहार में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात नीतीश कुमार करते हैं,लेकिन तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. वह उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं. क्या यह बिहार राज्य के लिए शोभा दे रहा? कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार के मामले में उस पद से बर्खास्त करें. सीबीआई ने कहा है कि इस महीने के अंत तक वह गिरफ्तार नहीं करेंगे. सीबीआई ने तेजस्वी को यह नहीं कहा है कि वह कभी नहीं गिरफ्तार करेगी. ललन सिंह के माध्यम से जो लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत मिला उस पर कार्रवाई हो रही.

तेजस्वी के दिल्ली वाले फ्लैट पर दागे सवाल

बीजेपी नेता ने कहा कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली का सबसे महंगा इलाके में तेजस्वी प्रसाद यादव का मकान डी-108 डेढ़ सौ करोड़ का है जिसे तेजस्वी यादव ने मात्र चार लाख में खरीदा था. एबी एक्सपोर्ट कंपनी का यह मकान है. एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड एवं एबी एक्सपोर्ट कंपनी का ऑफिस है. इस कंपनी के मालिक है तेजस्वी प्रसाद यादव, उन्होंने न कभी नौकरी की, न व्यापार किया, न पढ़ाई पूरी की. क्रिकेट में भी फेल हो चुके हैं, उसके बाद भी इतनी संपत्ति उनके पास कैसे आई?
 
तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डी-1088 बांग्ला खरीदने के लिए मुंबई के पांच सोने हीरे के व्यवसायियों ने 2007 से 2008 में पांच करोड़ ब्याज मुक्त ऋण एबी एक्सपोर्ट कंपनी को दिया था. तेजस्वी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में पांच करोड़ रुपये के ऋण की घोषणा क्यों नहीं की थी. पांच कंपनियों ने जो ऋण तेजस्वी को दिया था वह कंपनियों के पते फर्जी निकले थे.

यह भी पढ़ें- Crime News: बक्सर में चाचा ने भतीजे को गोलियों से किया छलनी, अगले महीने होनी थी शादी, भूमि विवाद में हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget