एक्सप्लोरर

Giriraj Singh News: PM नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे पैसे? गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

Union Minister Giriraj Singh: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां आईटी की रेड पर गिरिराज सिंह ने बयान दिया है. तंज कसते हुए कहा कि अभी तक इंडी गठबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पटना: कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के परिसरों में आईटी की रेड पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (12 दिसंबर) को गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि ये पैसे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हराने के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे.

गिरिराज सिंह न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "अभी देखते चलिए, कांग्रेस के भ्रष्टाचार के सारे चेहरे उजागर होंगे. ये पैसे इकट्ठे किए जा रहे थे मोदी जी को हराने के लिए. अभी तक इंडी गठबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ना केजरीवाल प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि सत्येंद्र जैन क्यों नहीं निकल रहे हैं ना ममता बनर्जी प्रतिक्रिया दे रही हैं कि पार्थ चटर्जी क्यों बंद हैं. ये गठबंधन नहीं है, अपने-अपने अपराधों को छुपाने के लिए ये गठबंधन बना है."

कुछ पैसे आने वाले थे बिहार: गिरिराज सिंह

इसके पहले बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने धीरज साहू को लेकर कहा था कि अभी तो 300 करोड़ ही जब्त हुए हैं, 2-4 हजार करोड़ रखे होंगे. पैसे के बल पर कांग्रेस अगर सोच रही है कि मोदी को हरा देगी तो ऐसा नहीं हो सकता. वे पैसे कांग्रेस के पास ही जाने वाले थे और लगता है कुछ पैसे बिहार भी आने वाले थे.

बता दें कि 2018 में धीरज साहू झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चुने गए थे. उस समय चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 34 करोड़ की संपत्ति है. अब जब आईटी की रेड के बाद रुपये मिले हैं तो हर कोई हैरान है कि इतने पैसे कहां से आए. लगातार बीजेपी घेरने में लगी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी फर्जी सनातनी? JDU ने खोजा मोहन यादव का पुराना VIDEO, कर दिया 'बेनकाब'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget