एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी फर्जी सनातनी? JDU ने खोजा मोहन यादव का पुराना VIDEO, कर दिया 'बेनकाब'!

Neeraj Kumar Attack on Mohan Yadav: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ये बिहार की धरती है. जगत जननी का अपमान करने वाली भारतीय जनता पार्टी का नेता आज मुख्यमंत्री बन रहा.

पटना: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव (Mohan Yadav) को अपना सीएम घोषित किया है. बीजेपी के इस कदम से बिहार तक खलबली मच गई है. जेडीयू ने बीजेपी को घेरते हुए मोहन यादव के एक पुराने वीडियो से हमला किया है. मंगलवार (12 दिसंबर) को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि बीजेपी का फर्जी हिंदुत्व आज बेनकाब हो गया है.

अपने जारी किए गए बयान में नीरज कुमार ने कहा कि आज इस बात की पुष्टि हुई कि फर्जी सनातनी को बीजेपी में सम्मान मिलता है. मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव उनका यह मंतव्य है कि सीता वन नहीं गई थी बल्कि उनका तलाक हुआ था. सीता पृथ्वी में नहीं समाई थी बल्कि आत्महत्या की थी. जगत जननी सीता उनके बारे में ये कहना कि तलाक हुआ था और आत्महत्या की थी ये सीधे तौर पर मां सीता का अपमान है. ये बिहार की धरती है. जगत जननी का अपमान करने वाली भारतीय जनता पार्टी का नेता आज मुख्यमंत्री बन रहा.

'सीता के बिना प्रभु श्री राम का नाम अधूरा'

नीरज कुमार ने मंगलवार (12 दिसंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "खुद को राम भक्त कहने वाले माता सीता का करते अपमान, जगत जननी मां सीता के बिना प्रभु श्री राम का नाम अधूरा है, यह कैसे फर्जी सनातनी हैं जिन्होंने माता सीता का अपमान कर रहे, मां सीता का तलाक कहने वाले और आत्महत्या कहने वाले को बीजेपी देती है सम्मान."

मोहन यादव के वीडियो में क्या है?

नीरज कुमार ने बयान जारी करते हुए एक एक्स पर मोहन यादव का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि, "ये तलाक के बाद वाला जीवन समझ लो आप, अच्छी भाषा में कहा जाए तो पृथ्वी फट गई और माता सीता समा गई, और सरल भाषा में सरकारी भाषा में कहा जाए तो एक तरह से उनकी पत्नी ने उनके सामने अपना शरीर छोड़ा और शरीर छोड़ने को आत्महत्या के रूप में ही माना जाता है."

यह भी पढ़ें- Watch: 'मैंने कहा था कश्मीर से...', RJD सांसद मनोज झा का अमित शाह पर हमला, खुद बताई पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget