एक्सप्लोरर

मोहम्मद नीतीश, मो. लालू...! हिंदू पर्वों में छुट्टी की कटौती पर खूब बोले फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह

Bihar School Holidays Reduction: गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर हमारी छुट्टियों को फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा.

पटना: शिक्षा विभाग की ओर से 2024 का कैलेंडर जारी होते ही छुट्टियों को लेकर विवाद छिड़ गया है. बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में हुई फेरबदल के बाद सियासत भी हो रही है. मंगलवार (28 नवंबर) को बयान जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने हमला करते हुए कहा कि आने वाले समय में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को मोहम्मद नीतीश और लालू यादव (Lalu Yadav) को मो. लालू के नाम से जाना जाएगा.

'इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही सरकार'

स्कूलों में छुट्टियों को लेकर छिड़े विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार ने फिर तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी की है. हिंदुओं के शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्व को छुट्टियों को काट दिया गया है. ईद और बकरीद की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. ये साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है.

आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कारण है कि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जैसी जगहों पर स्कूलों में शुक्रवार में छुट्टी हो रही है. अब तो लगता है कि पूरे बिहार में शुक्रवार को ही इस्लामिक छुट्टी करने की सरकार इस्लामिक योजना बना रही है. अगर हमारी छुट्टियों को फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा. ये नीतीश कुमार नहीं कहलाएंगे बल्कि मोहम्मद लालू यादव और मोहम्मद नीतीश कुमार कहलाएंगे.

मंगलवार को बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बयान भी शेयर किया गया है. कहा गया है कि बिहार में पूरी तरह तुगलकी सरकार चल रही है. तानाशाह सरकार चल रही है. लालू यादव के दबाव में सरकार चल रही है.

यह भी पढ़ें- 'सनातनियों का अपमान, KK पाठक मोहरा', बिहार में छुट्टियों पर फिर विवाद, BJP बोली- नीतीश सरकार वापस ले फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget