एक्सप्लोरर

'सनातनियों का अपमान, KK पाठक मोहरा', बिहार में छुट्टियों पर फिर विवाद, BJP बोली- नीतीश सरकार वापस ले फैसला

Bihar Holidays Controversy: बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. बिहार में सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंदुओं को गाली दी जा रही है.

पटना: बिहार के शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) में हुई छुट्टियों में कटौती को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. छुट्टियों में कटौती को लेकर पहले भी शिक्षा विभाग सुर्खियों में रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से साल 2024 का कैलेंडर जारी होने के बाद एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमलावर है तो वहीं तुरंत फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है.

बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सोमवार को कहा कि बिहार में शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. कई हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में कटौती की गई है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले. हम लोग बिहार का इस्लामीकरण नहीं होने देंगे. बिहार में सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंदुओं को गाली दी जा रही है. सनातनियों का अपमान हो रहा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को मोहरा बनाकर बिहार सरकार इस्तेमाल कर रही है.

छुट्टियों में किस-किस दिन हुई कटौती?

रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी की छुट्टी को खत्म कर दिया गया. इसके साथ ही मकर संक्रांति, तीज, विश्वकर्मा पूजा और जिउतिया की भी छुट्टी रद्द हो गई है. ईद और बकरीद पर छुट्टी बढ़ा दी गई है. 2023 के कैलेंडर में ईद पर एक दिन और बकरीद पर दो दिनों की छुट्टी थी अब 2024 में दोनों त्योहारों पर तीन-तीन दिन की छुट्टी रहेगी. मुहर्रम की भी दो दिन की छुट्टी है. गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक सिर्फ छात्रों के लिए है. शिक्षक और कर्मी प्रशासनिक कार्य करेंगे. इस दौरान शिक्षक और अभिभावकों की बैठक भी होती रहेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह निर्णय लिया है.

बता दें कि शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि अवकाश तालिका को जारी करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि 'शिक्षा का अधिकार अधिनियम' (RTE) के तहत तय बाध्यता का पालन किया जाएगा. प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 220 दिन अध्यापन हो.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: आरक्षण सीमा बढ़ाने के खिलाफ याचिका के पीछे किसकी साजिश? BJP ने 2 पार्टियों का नाम बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget