एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की चुनौती पर गिरिराज सिंह भड़के, मनोज झा ने दिया साथ

राहुल गांधी की PM मोदी को खुली बहस की चुनौती पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि वो पहले नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दें. RJD नेता मनोज झा ने इसे लोकतंत्र का मौलिक स्वभाव बताते हुए राहुल का समर्थन किया.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल पहले नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दें और फिर सड़क पर बहस की बात करें.

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज झा ने राहुल की मांग को लोकतंत्र का मौलिक स्वभाव बताया. उन्होंने कहा कि परिपक्व लोकतंत्र में विपक्ष ऐसी मांग रखता है और उसे स्वीकार किया जाता है.

दरअसल, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी मंच और समय पर खुली बहस की चुनौती दी है. उन्होंने विदेशी ताकतों से कथित संबंधों और देश की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल उठाए. राहुल ने भारत-अमेरिका समझौते, अडानी मामले और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की. उन्होंने कहा कि बहस में मीडिया और देश के युवा मौजूद रहें. प्रधानमंत्री चाहें तो अपनी पसंद के किसी व्यक्ति को निर्णायक भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को JDU की सलाह, राजीव रंजन बोले- चुनौती स्वीकार करें

गिरिराज सिंह बोले- पहले पद से इस्तीफा दें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की चुनौती पर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें संसद के विशेष सत्र में बहस के लिए बुलाया है. राहुल को यह चुनौती स्वीकार करनी चाहिए. गिरिराज ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत विपक्ष और सत्ता पक्ष संसद में आमने-सामने बैठकर चर्चा करते हैं. उन्होंने राहुल पर देश में भ्रम फैलाने और गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. आगे कहा कि ये है संवैधानिक व्यवस्था और आप खुद चिरकुट (मूर्ख) हैं तो क्या पूरे देश को चिरकुट समझते हैं?

अमित शाह ने SIR और EVM पर दी थी चुनौती

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR, EVM और घुसपैठियों के मुद्दे पर संसद में बहस की चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है. इसके जवाब में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अलग से खुली बहस की चुनौती दोहराई.

मनोज झा बोले- परिपक्व लोकतंत्र में मांग स्वीकार होती है

RJD नेता मनोज झा ने राहुल गांधी की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का मौलिक स्वभाव है. दुनिया के कई देशों में विपक्ष के सदस्य ऐसी मांग रखते हैं. परिपक्व लोकतंत्र में इसे स्वीकार भी किया जाता है. झा ने कहा कि विदेशी हाथ के आरोपों पर भी बिंदुवार बातचीत हो सकती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमजोर सत्ता अक्सर विदेशी हाथ ढूंढती है.

यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 में रिकॉर्ड टूटा, शिक्षकों के 33,320 पदों के लिए 10 लाख आवेदन

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BPSC TRE-4 में रिकॉर्ड टूटा, शिक्षकों के 33,320 पदों के लिए 10 लाख आवेदन
BPSC TRE-4 में रिकॉर्ड टूटा, शिक्षकों के 33,320 पदों के लिए 10 लाख आवेदन
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
पूर्णिया में BJP की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा आज, CM हिमंता सरमा दिखाएंगे दम
पूर्णिया में BJP की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा आज, CM हिमंता सरमा दिखाएंगे दम
राहुल गांधी को JDU की सलाह, राजीव रंजन बोले- चुनौती स्वीकार करें
राहुल गांधी को JDU की सलाह, राजीव रंजन बोले- चुनौती स्वीकार करें
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget