एक्सप्लोरर

Python In Banka: बांका में दीपावली की साफ-सफाई के बीच मचा हड़कंप, घर में निकला विशालकाय अजगर

Python Appeared In House: घर के अंदर अचानक विशालकाय अजगर को देखकर आस-पास के लोग भी हैरान हो गए. उसे देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Python Appeared In House At Banka: बिहार के बांका सदर प्रखंड के एक घर में रविवार (27 अक्टूबर) को अचानक विशालकाय अजगर नजर आया, जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. ये अजगर उस समय निकला जब घर में दीपावली की साफ-सफाई चल रही थी. अजगर सांप को देख कर घर में अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर बाद काफी मशक्कत से अजगर को रेस्क्यू किया गया.

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

बताया जाता है कि घर के अंदर अचानक विशालकाय अजगर को देखकर आस-पास के लोग भी हैरान हो गए. उसे देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष सिंह ने अजगर को रेस्क्यू कर एक बोरी में बंद किया और वन विभाग को इसकी सूचना दी. विभाग के लोगों के पहुंचने पर उन्हें सांप को सौंप दिया गया.

जानकारी के अनुसार बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत दुर्गा स्थान के समीप पुलिस शर्मा के घर के सदस्य रविवार की सुबह प्रकाश पर्व दीपावली को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई कर रहे थे, इसी क्रम में घर के एक कोने में रखी कुर्सी के नीचे घर के सदस्यों ने एक विशाल अजगर को देखा. अजगर दिखने के बाद घर वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद उसे देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा

कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया. इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी. वहीं सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने अजगर को हवाले कर दिया. इधर वन विभाग की टीम ने उस अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ेंः Chhath Special Trains: छठ पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Embed widget