एक्सप्लोरर

पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

RN Singh Death News: बिहार में पूर्व मंत्री आरएन सिंह के निधन से शोक को लहर दौड़ गई. नेताओं की तरफ से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं. खगड़िया में भी पूर्व मंत्री के निधन की खबर से मातम का माहौल है.

RN Singh Passes Away: पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रताप सिंह (आरएन सिंह) का निधन हो गया है. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में शनिवार देर रात अंतिम सांस ली. 83 वर्षीय आरएन सिंह के निधन की खबर से खगड़िया में मातम पसर गया. उन्होंने परबत्ता का पांच बार बिहार विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था. 

वर्तमान में परबत्ता विधानसभा सीट से आरएन सिंह के बेटे डॉ. संजीव कुमार विधायक हैं. जदयू के टिकट पर उन्होंने 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था. आरएन सिंह के निधन पर शोक संदेश का सिलसिला शुरू हो गया है. जेडीयू ने पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.

नहीं रहे पूर्व मंत्री आरएन सिंह

वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आरएन सिंह का निधन दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे." 

राजद ने भी पूर्व मंत्री आरएन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख की घड़ी में परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना जताई. उन्होंने बताया कि आरएन सिंह का सामाजिक और राजनीतिक जीवन लंबा रहा. आरएन सिंह समाज के लिए समर्पित थे. एक्स पर पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

खगड़िया में शोक की लहर

खगड़िया के भी लोग सदमे में हैं. आरएन सिंह खगड़िया जिले के लोकप्रिय नेता थे. दिवंगत नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं. पूर्व मंत्री विनम्र और मिलनसार स्वभाव के थे. इलाके में लोगों के बीच छवि भी अच्छी थी. बताया जाता है कि इंजीनियर के पद से त्याग पत्र देकर आरएन सिंह ने राजनीति में कदम रखा था. 

ये भी पढ़ें- एक्शन मोड में CM नीतीश की JDU, पटना में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, संगठन को धार देने पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget