एक्सप्लोरर

पटना पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी से लगेगा टीका

मीडियाकर्मियों को वैक्सीन कब मिलेगी इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि केंद्रीय स्तर पर ये मानक तय किया जाता है.

पटना: कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बिहार की राजधानी पटना पहुंच गई है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार हुई कोविशील्ड वैक्सीन दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना पहुंची. तीन गाड़ियों में रखी इन वैक्सीन को एनएमसीएच लेकर जाया गया है.

बिहार में कुल 54,900 वाइल पहुंची हैं जिसमें क़रीब साढ़े पांच लाख लोगों को डोज़ मिलेगी. पहले श्रेणी में हेल्थ वर्कर और उसके बाद फ़्रंट लाइन वर्कर को डोज़ प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी. राज्य में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा. इसके लिए बिहार में कुल 300 सेंटर बनाए गए हैं. रीजनल सेंटर की संख्या 10 है यानि इन सभी रीजनल सेंटर्स पर वैक्सीन की खेप पहले पहुंचेगी.

हमारी तैयारी पूरी- मंगल पांडे

बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत की. उन्होंने बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मंगलवार का ये दिन ऐतिहासिक और ख़ुशी से भरा हुआ है. वैक्सीन की पहली खेप पटना पहुंच चुकी है. बिहारवासियों का इंतज़ार ख़त्म हुआ है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले नीतीश कुमार 16 जनवरी को सुबह 10:45 मिनट पर एनएमसीएच पहुंचेंगे. उसके बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

फ्रंटलाइन वर्कर की लिस्ट में नहीं हैं मीडियाकर्मी

मीडियाकर्मियों को वैक्सीन कब मिलेगी इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि केंद्रीय स्तर पर ये मानक तय किया जाता है. अभी तक जो गाइडलाइन हैं उनके मुताबिक़ फ़्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में मीडियाकर्मियों को नहीं रखा गया है. हालांकि ये सुझाव दिया गया है कि हेल्थ वर्कर के बाद मीडियाकर्मियों को भी वैक्सीन मिले. स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अभी शुरुआती दौर की प्रक्रिया चल रही है. वैक्सीन की पहली डोज़ पहुंची है. दो कंपनी की वैक्सीन ही अभी आयी है और उम्मीद है कि और भी कंपनियां जो वैक्सीन बना रही हैं या तैयार कर रही हैं उन्हें भी हरी झंडी मिले.

ये भी पढ़ें-

बर्ड फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जीवित पक्षियों के आयात पर लगाई रोक

Kumbh Mela 2021: क्यों लगता है कुंभ मेला? जानें- मान्यता से लेकर शाही स्नान की तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget