एक्सप्लोरर

Patna Firing Case: पुलिस पर फायरिंग मामले में धर्मेंद्र यादव पर एक्शन तेज, जब्त होगी संपत्ति- पटना SSP

Bihar Crime: एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जो संलिप्त थे, उनकी निशानदेही पर अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. उन्हीं के बयान पर अन्य अपराधियों के नाम के खुलासे हुए हैं

SSP Avkash Kumar: बिहार की राजधानी पटना में चार दिन पहले 18 फरवरी मंगलवार को कंकड़बाग रामलखन पथ पर दिनदहाड़े अपराधी और पुलिस के बीच फायरिंग मामले में पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि अब तक इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी उस घटना में संलिप्तता पाई गई है. चार व्यक्ति को डिटेन किया गया था, इसमें दो व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया गया है. दो व्यक्ति को निर्दोष होने पर छोड़ दिया गया.

छापेमारी में अवैध हथियार और कारतूस बरामद 

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जो संलिप्त थे, उनकी निशानदेही पर अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. उन्हीं के बयान पर अन्य अपराधियों के नाम के खुलासे हुए हैं, जिस पर लगातार पुलिस के जरिए छापेमारी की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि इस घटना में मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र यादव का नाम सामने आया है, जो अभी तक फरार है और वह काफी कुख्यात अपराधी है. उसके लिए थानाध्यक्ष के जरिए कागजी तौर पर कार्रवाई की जा रही है. कोर्ट  के आदेश के बाद उसकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया हम लोग करेंगे.

उन्होंने कहा कि उस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है. अवकाश कुमार ने अपराधियों को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस को लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने के लिए हथियार दिया गया है. जरूरत के हिसाब से उपयोग करना पड़े तो हम करेंगे, किसी को यह भ्रम में रहना नहीं चहिए.

लगभग 3 घंटे तक हुई थी पुलिस-अपराधी में मुठभेढ़

दरअसल मंगलवार 18 फरवरी को कंकड़बाग के राम लखन पथ में चार की संख्या में अपराधियों ने एक जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की थी. फायरिंग करके भाग रहे अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद चारों अपराधी एक मकान में घुस गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसिया एक्शन में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया था.

लगभग 3 घंटे तक पुलिस-अपराधी आमने-सामने थे. बता दें कि मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पर राजनीति सियासत भी हो चुकी है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने धर्मेंद्र यादव को तेजस्वी यादव के काफी करीबी होने का भी आरोप लगाया था और कहा था कि विपक्ष के जरिए प्रायोजित हिंसा का शिकार बिहार हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Fire: पटना में दो ट्रकों में टक्कर से लगी भीषण आग, एक चालक की झुलस कर मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget