एक्सप्लोरर

Patna Fire: पटना के सोलर हाउस गोदाम में भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 5 गाड़ियां

Fire In Warehouse: फायर ब्रिगेड सिटी डीएसपी नंद सिंह ने बताया कि आज सुबह एक सोलर प्लेट गोदाम में आग लग गई. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एनएच-30 के पास स्थित सोलर हाउस गोदाम में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. 

गोदाम में मौजूद थे कुछ लोग 

जानाकरी के मुताबिक आग लगने के वक्त गोदाम में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है.

आग की लपटों और धुओं से पूरा इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट, केमिकल रिएक्शन या कोई और वजह होने का कयास लगाया जा रहा है. इसकी जांच की जा रही है. बाईपास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आग लगने के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

सोलर हाउस गोदाम में हुए नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का सामान जल गया है. वहीं आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस व दमकल विभाग इसकी जांच में जुटे हैं. इससे पहले, बाईपास थाना क्षेत्र में ही सिपारा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और एक तेल डिपो में आग लगने की घटना सामने आई थी. 

फायर ब्रिगेड सिटी डीएसपी ने क्या कहा?

पटना फायर ब्रिगेड सिटी डीएसपी नंद सिंह ने बताया कि "आज सुबह एक सोलर प्लेट गोदाम में आग लग गई. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है."

येभी पढ़ें: Bihar Weather: दरभंगा, पूर्णिया समेत 9 जिलों में ठनका के साथ भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget