एक्सप्लोरर

Bihar Weather: दरभंगा, सिवान, पूर्णिया समेत 9 जिलों में ठनका के साथ भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: पटना जिले में कुछ-कुछ जगह पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है.

अगस्त महीने की शुरुआत से ही राज्य के सभी जिलों में  कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश लगातार दर्ज की जा रही है. इससे कहीं-कहीं बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है, तो कहीं किसान काफी खुश हैं. सोमवार को भी राज्य के अधिकाश जिलों में वर्षा की संभावना है. हालांकि दक्षिण बिहार में सोमवार को मॉनसून कमजोर रहने की संभावना है.

 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मधुबनी में अहले सुबह से ही बारिश हो रही है. इन जिलों में सुबह 4:10 से 9:23 मिनट तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण बिहार के पटना जिले में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में बारिश पूरी तरह नगण्य भी रह सकती है. साथ ही दिन में धूप और तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि की संभावना बन रही है.

हालांकि दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके में कुछ अधिक वर्षा की संभावना दिख रही है. उत्तर बिहार में आज वर्षा ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. खासकर मध्य और पूर्वी इलाके में अधिक वर्षा की प्रबल संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर बिहार के 8 जिले दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, बिजली चमकने  और अधिकांश जगहों पर वज्रपात की बड़ी चेतावनी दी गई है.

दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके के भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भी अधिक वर्षा की प्रबल संभावना है. बीते रविवार को भी कई जिलो में बारिश हुई. इसमें उत्तर बिहार में ज्यादा वर्षा रहा तो दक्षिण बिहार कम बारिश हुई. इनमें सबसे अधिक कटिहार में 139.6 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई तो शेखपुरा 78.2 और नालंदा में 66.8 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश हुई

इसके अलावा बांका 62.6, सिवान 60.6, पटना के मनेर में 57.2 और बिहटा में 43.2, मुजफ्फरपुर 46.2, नवादा 46, सहरसा 45.8, पश्चिम चंपारण 44.4, पूर्वी चंपारण 42.6, शिवहर 42.4, जमुई 38.2, अररिया 35.1, सीतामढ़ी 34.2, किशनगंज 34.2, मुंगेर 33, मधुबनी 30.8, दरभंगा30 और बक्सर 24.02 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा सारण, वैशाली में भी वर्षा दर्ज की गई.

सबसे अधिक तापमान मोतिहारी का रहा

रविवार को  तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मोतिहारी में रहा. राजधानी पटना में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि राज्य के अधिसंख्य जिलों में 33 डिग्री से 34 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया और पूरे दिन उम्मस भरी गर्मी भी रही.

ये भी पढ़ें: Bihar: चांदन नदी के तेज बहाव में बहे 3 किशोर, तलाश में जुटी SDRF टीम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget