एक्सप्लोरर

Purnia Fire: पूर्णिया की बियाडा बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

BIADA Industrial Area: घटना के बाद बियाडा स्थित बैटरी फैक्ट्री के कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आस-पास के लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जुट गई.

Fire Broke Out In BIADA Purnia: पूर्णिया के मरंगा स्थित बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की सुबह एक बार फिर से भयानक आग लगी है. इस बार आग बैटरी फैक्ट्री में लगी है. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि इसकी लौ आस-पास के कई इलाकों तक दिखाई दी. अगलगी के बाद इलाका काले धुओं से भर गया. आग फैक्ट्री के गैस चैंबर से उठी, जिसकी लपटों ने देखते ही देखते चंद लम्हों में चैंबर के पूरे हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. 

बैट्री फैक्ट्री के कर्मियों में मची अफरा-तफरी 

इस घटना के बाद बियाडा स्थित बैटरी फैक्ट्री के कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आस-पास के लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जुट गई. कुछ ही देर में फैक्ट्री संचालक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल कर अगलगी की जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची. घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. कई लोग कह रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जबकि कई लोग कह रहे हैं कि फैक्ट्री में आग बैटरी बनाने वाली कंपनी की चिमनी की भट्टी से निकली चिंगारी की वजह से लगी है.

गैस चैंबर में वेल्डिंग करने के दौरान उठी थी चिंगारी

इस अगलगी की जानकारी साझा करते हुए बियाडा के अध्यक्ष रूपेश सिंह ने बताया कि गैस चैंबर में वेल्डिंग करने के दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे उठी चिंगारी ने आग की तेज लपटों का रूप ले लिया. इसके कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों ने पूरे गैस चैंबर को अपने जद में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके कुछ बाद घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के अलविदा यात्रा वाले बयान पर संजय कुमार झा का पलटवार, कहा- ‘अब वे नीचे ही जाएंगे...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget