एक्सप्लोरर

पटना में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज, रेल रोकने के मामले में कार्रवाई

Train Blockade Case: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव के समर्थक 3 जनवरी को रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर बैठ गए थे, जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया था

FIR Against Pappu Yadav: पटना के सचिवालय हाल्ट पर बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा मामले को लेकर रेल रोके जाने के मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पटना रेल पुलिस थाने में ये मामला दर्ज हुआ है. सांसद सहित 10 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. 

जानकारी के मुताबिक ट्रेन रोके जाने और यातायात बाधित करने एवं सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने सहित कई धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है. मजिस्ट्रेट और पुलिस के बयान पर ये मामला पटना के जीआरपी थाने में दर्ज किया गया है.  

पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया था

दरअसल बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव के समर्थक 3 जनवरी को रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर बैठ गए थे, जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया था. हालांकि पप्पू यादव यहां नहीं पहुंचे थे, लेकिन पप्पू यादव की तरफ से बिहार बंद के दौरान प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई थी.

बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम रहेगा. उनके आह्वान पर उनके समर्थकों ने कई जिलों में चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान पुलिस से झड़प तक हुई और सड़कों पर आगजनी की गई. 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज 17वां दिन है. उनके आंदोलन को लेकर राज्य में राजनीति भी तेज हो गई है. बीपीएससी छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियां अब दिन रात सड़क पर आंदोलन कर रही हैं. 
 
कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी
 
उधर कांग्रेस भी 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं.  अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार यूथ कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मशाल जुलूस निकला और छात्रों के लिए आवाज बुलंद की. आज भारी संख्या में बिहार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget