एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर डिंपल यादव और कांग्रेस को दी बधाई, लिखा- जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Nitish Kumar tweet: सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर डिंपल यादव और कांग्रेस को जीत पर बधाई दी. गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने ट्वीट किया था

पटना: दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Himachal and Gujarat Assembly Results) में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस तो गुजरात में बीजेपी ( BJP) के पक्ष में गुरुवार को परिणाम आया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए उपचुनाव के भी परिणाम आ चुके हैं. इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने ट्वीट कर गुरुवार को जीत की बधाई दी. उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) और  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर ट्वीट किया है.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि 'लोक सभा उप चुनाव में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं. हिमाचल प्रदेश विधान सभा आम चुनाव में बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'

 


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हुई वापसी

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट मैनपुरी पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. डिंपल यादव ने भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्‍य से करीब 2 लाख 88 हजार 16 मतों से हराया है. मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को 6 लाख 18 हजार 120 मत प्राप्त हुए, जबकि रघुराज शाक्य को 3 लाख 29 हजार 659 वोट मिले. वहीं, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. कांग्रेस की लंबे अरसे के बाद पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी हुई है. इससे पहले कांग्रेस ने साल 2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई थी. जिसमें से मध्य प्रदेश की सत्ता उनकी हाथ से चली गई और मध्य प्रदेश में फिर से शिवराज सरकार की वापसी हो गई.

ये भी पढ़ें: Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में जीत से कांग्रेस को मिली संजीवनी, 2018 के बाद अपने दम पर बनाएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget