एक्सप्लोरर

Bihar SIR: सांसद वीणा देवी और JDU MLC दिनेश सिंह को भेजा गया नोटिस, एक्शन में निर्वाचन आयोग

Bihar SIR: सांसद वीणा देवी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका नाम मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कैसे आया. वह केवल साहेबगंज विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हैं.

निर्वाचन आयोग ने बिहार के वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी और उनके पति एवं जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह को कथित तौर पर दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को नोटिस जारी किया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यह मुद्दा उठाया जिसके बाद निर्वाचन आयोग एक्शन में आया है. 

अधिकारी ने कहा, "मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने सांसद और उनके पति को नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग को जवाब देने को कहा है."

'मुझे प्रेस के माध्यम से पता चला'

उधर सांसद वीणा देवी ने पत्रकारों से कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरा नाम मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कैसे आया. मैं केवल साहेबगंज विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हूं. मुझे इसके बारे में प्रेस के माध्यम से पता चला."

'तेजस्वी यादव जो चाहें वह कहें...'

उन्होंने आरोप लगाया कि यह विसंगति निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण हुई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरपुर मतदाता सूची से अपना नाम हटाने के लिए एक प्रपत्र जमा किया है. वीणा देवी ने कहा, "तेजस्वी यादव जो चाहें वह कहें... वह विपक्ष में हैं, इसलिए वह सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के खिलाफ ऐसी बातें कहेंगे."

बता दें कि तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बिहार में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से कथित तौर पर लिए गए स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए वीणा देवी और दिनेश सिंह के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया.

एक्स पर लिखा, "वह (वीणा देवी) अपनी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट की पंजीकृत मतदाता हैं और इसी नाम के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र की भी मतदाता हैं. जीवनसाथी के कॉलम में उनके पति, जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह का नाम भी दर्ज है." तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनके पति के पास भी दो अलग-अलग विधानसभा सीट के लिए दो ईपीआईसी कार्ड हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget