एक्सप्लोरर

Bihar: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दावों को किया खारिज, कहा- 'दरभंगा का वीडियो भ्रामक'

Bihar News: दरभंगा वीडियो विवाद पर चुनाव आयोग का कहना है कि बीजेपी नेत्री और वीडियो बनाने वाले के बीच पहले से राजनीतिक तनातनी थी. आयोग ने इसे साजिशन भ्रम फैलाने की कोशिश बताया.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने दरभंगा में बीजेपी की एक महिला नेत्री पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था. उसे लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है. आयोग ने वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है.

तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि दरभंगा में बीजेपी की महिला जिला अध्यक्ष कविता कुमारी उर्फ सपना भारती एक मतदान केंद्र पर एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावित कर रही थीं. उन्होंने दावा किया कि बीएलओ मतदाताओं के घर नहीं जा रहे, बल्कि लोगों को निर्धारित केंद्रों पर बुलाया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए.

वीडियो में एक स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ता जमाल हसन को यह कहते सुना गया कि बीजेपी नेता कविता कुमारी मतदाता सूची में हेरफेर करा रही हैं और आम वोटरों को परेशान कर रही हैं. उन्होंने आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया और जांच की मांग की.

आयोग ने जांच के बाद किया खंडन

इस वीडियो और आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह वीडियो "सच को तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास है." बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कराई गई जांच में यह बात सामने आई कि बीजेपी नेत्री कविता कुमारी उस केंद्र पर केवल अपने और अपने परिवार के दस्तावेज जमा कराने गई थीं. उन्होंने नियमानुसार फॉर्म-6 भरा था, जो कि एक वैध प्रक्रिया है.

चुनाव आयोग ने कहा कि कविता कुमारी के खिलाफ किसी भी तरह की अनियमितता या हस्तक्षेप के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं. वहीं, बीएलओ पर लगाए गए लापरवाही के आरोप भी गलत पाए गए. आयोग के अनुसार, बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संपर्क करने की प्रक्रिया विधिवत चल रही है.

राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका

जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वीडियो बनाने वाले जमाल हसन और कविता कुमारी के बीच पहले से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है. आयोग का मानना है कि इसी वजह यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि माहौल को भ्रामक बनाया जा सके.

आयोग ने की अपील- मत फैलाएं अफवाह

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसे भ्रामक वीडियो न फैलाएं. इससे न केवल चुनावी प्रक्रिया पर अविश्वास फैलता है, बल्कि मतदाताओं में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget