एक्सप्लोरर

Bihar: तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप, 'चुनाव आयोग वह बीजेपी के...'

Bihar News: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि 35 लाख वोटरों के नाम काटने की साजिश हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि EC अब BJP के इशारे पर काम कर रही है.

बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और विशेष रूप से राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए. तेजस्वी ने कहा कि अब चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था नहीं रह गया है, बल्कि वह बीजेपी के दफ्तर से संचालित हो रही एक यूनिट बन चुका है.

ज्ञानेश गुप्ता चुप क्यों हैं- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि जब यह बिहार का अब तक का सबसे बड़ा मतदाता सूची संशोधन अभियान है, तो फिर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अब तक एक भी बार सामने क्यों नहीं आए. तेजस्वी ने कहा, “हमने आयोग से कई बार मुलाकात की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट हिदायतों के बावजूद, गुप्ता सिर्फ ऑफ द रिकॉर्ड मीडिया से बात कर रहे हैं.”

35 लाख नामों की कटौती पर संदेह

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि यह साजिश के तहत किया जा रहा एक षड्यंत्र है. उन्होंने कहा, “35 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने की बात पहले ‘सूत्रों’ के हवाले से मीडिया में आई, और फिर वही आंकड़ा चुनाव आयोग ने दोहराया. यह पहले से तय स्क्रिप्ट का हिस्सा लगता है. जब प्रक्रिया अभी जारी है, तो पहले से संख्या कैसे तय हो गई?”

'BLO भाजपा नेताओं के साथ सूची तैयार कर रहे'

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भाजपा नेताओं के साथ मिलकर मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “दरभंगा समेत कई जगहों पर BLO बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो चुका है. ये लोकतंत्र की खुली लूट है.”

उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को जिनके नाम काटे जा रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए.  वे कौन हैं, उनका आधार क्या है, वे ज़िंदा हैं या नहीं, बिहार में मौजूद हैं या नहीं.

तेजस्वी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, वे भाजपा द्वारा सुझाए गए नाम हैं. उन्होंने कहा, “ज्ञानेश गुप्ता बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं. यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं, बल्कि एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है.”

सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा असर- तेजस्वी

तेजस्वी ने आगाह किया कि अगर वोटर लिस्ट से नाम हटते हैं तो आम लोगों को राशन, पेंशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा, “कई सरकारी योजनाएं वोटर लिस्ट से जुड़ी होती हैं. नाम हटने का सीधा असर लोगों के हक पर पड़ेगा.”

यादव और दियारा क्षेत्रों को बनाया जा रहा निशाना

तेजस्वी का दावा है कि यादव बहुल इलाकों और दियारा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “12–15% वोटरों के नाम हटाने का डिजाइन तैयार किया गया है, खासकर उन लोगों का जो कुछ महीनों से बिहार से बाहर हैं.”

INDIA गठबंधन में उठेगा मुद्दा

तेजस्वी यादव ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम सभी सहयोगी दलों को पत्र भेज रहे हैं ताकि इस लोकतांत्रिक खतरे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जा सके.”

नीतीश कुमार पर भी उठाए सवाल

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाया कि “जब एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने भी मतदाता सूची संशोधन पर सवाल उठाए हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खामोश क्यों हैं?” उन्होंने कहा कि यह चुप्पी संदिग्ध है और इसमें भी राजनीतिक साजिश की बू आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget