एक्सप्लोरर

बिहार के शिक्षकों को मिलेगी राहत? दिवाली से छठ तक की छुट्टी पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Bihar School Holiday: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि हम विचार करेंगे. अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Bihar Chhath Diwali Holiday: दीपावली और छठ की छुट्टी में इस बार हुई कटौती को लेकर शिक्षक संघ लगातार विरोध जता रहा है. इस बीच शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर आई है. शिक्षा विभाग छुट्टी बढ़ाने को लेकर निर्णय लेने जा रहा है. बुधवार (23 अक्टूबर) को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है. 

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे. अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे. उन्होंने कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि ससमय सिलेबस पूरा हो जाए.

वहीं शिक्षकों के स्थानांतरण पर सुनील कुमार ने कहा कि अब हम लोग ट्रांसफर पॉलिसी को पब्लिक डोमेन में लेकर आ गए हैं. उसका सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है. 15 से 20 दिन में अपलोड हो जाएगा. वहीं पटना के संत माइकल स्कूल की बस से दुर्घटनाग्रस्त महिला की हुई मौत पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कहा कि इस विषय की वे जल्द ही पटना के एसएसपी से जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे.

दिवाली-छठ पर छुट्टी को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

बता दें कि 2023 तक हर साल सरकारी स्कूलों में दिवाली से लेकर छठ तक की छुट्टी होती थी. हालांकि इस बार दीपावली पर सिर्फ एक दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी है. वहीं 5 और 6 नवंबर को छठ में नहाय-खाय और खरना के दिन स्कूल को खुला रखा गया है. 7-8 नवंबर को छठ के लिए दो दिनों की छुट्टी दी गई है. अगले दिन 9 को शनिवार की छुट्टी है. ऐसे में शिक्षक चाहते हैं कि दीपावली से लेकर उन्हें छठ तक की छुट्टी दी जाए. इसी को लेकर पूरा विवाद हो रहा है.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ छुट्टी विवाद: शिक्षकों के समर्थन में BJP, इससे JDU सहमत नहीं! क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget