एक्सप्लोरर

दिवाली-छठ छुट्टी विवाद: शिक्षकों के समर्थन में BJP, इससे JDU सहमत नहीं! क्या होगा?

Bihar School Holidays: बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि बिहार सरकार दीपावली से लेकर छठ तक सरकारी स्कूलों में छुट्टी दे. जेडीयू का कहना है शिक्षक सरकार के फैसले का साथ दें.

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर हंगामा बरपा है. शिक्षकों में भारी आक्रोश है. दीपावली को लेकर सिर्फ एक दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी है. 5-6 नवंबर को छठ में नहाय-खाय और खरना के दिन भी स्कूल खुले हैं. 7-8 नवंबर को छठ के लिए दो दिनों की छुट्टी दी गई है. आठ को छठ पर्व समाप्त होगा. 9 को शनिवार की छुट्टी है. पिछले साल तक दीपावली से छठ तक छुट्टी रहती थी. शिक्षक चाहते हैं कि दीपावली से छठ तक की छुट्टी दी जाए. अब शिक्षकों की इस मांग पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने है.

बीजेपी बोली- दीपावली से छठ तक मिले छुट्टी

बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि हिंदुओं का पर्व छठ बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. यह लोक आस्था और पवित्रता का पर्व है. पहले सरकारी स्कूलों में दीपावली से छठ पर्व तक छुट्टी रहती थी. इस बार बिहार सरकार ने सिर्फ दो दिनों की छुट्टी स्कूलों में दी है. इससे लोगों को परेशानी होगी. भारी संख्या में शिक्षक छठ पूजा करते हैं. बिहार सरकार दीपावली से लेकर छठ तक सरकारी स्कूलों में छुट्टी दे. 

जेडीयू ने कहा- सरकार के फैसले का साथ दें शिक्षक

इस पूरे मामले पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा देश के भविष्य स्कूली छात्रों को लेकर छुट्टियों को लेकर बिहार सरकार का जो फैसला है उसका साथ शिक्षकों को देना चाहिए. बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. विद्यालयों के परिसर को बेहतर तरीके से अनुशासित करके समय पर पाठ्यक्रम को पूरा कराया जाए. बच्चे खुद को स्पर्धाओं के लिए तैयार कर सकें. ऐसे वातावरण के लिए शिक्षक तत्पर होंगे तो इस तरह की मांगें उनकी तरफ से कम होंगी.

बता दें 2024 की अवकाश तालिका पिछले साल 27 नवंबर को ही जारी हुई थी. अब पर्व नजदीक आ रहा है इसलिए इसको लेकर हंगामा मच रहा है. बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने कहा कि दीपावली में सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है. पांच और 6 नवंबर को छठ पूजा के दौरान नहाय-खाय एवं खरना के दिन भी स्कूल खुले हुए हैं. जो महिला शिक्षिकाएं छठ करती हैं वह कैसे इस बार छठ कर पाएंगी? अब देखना होगा कि आगे क्या निर्णय होता है.

यह भी पढ़ें- Good News: पटना में होगा अंतरराष्ट्रीय मैच, IPL भी खेलेंगे बिहार के खिलाड़ी, होंगी ये सारी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget