एक्सप्लोरर

Bihar Politics: शिक्षा मंत्री के बड़े भाई BJP में हुए शामिल, कहा- मैं PM मोदी के काम से प्रभावित, खोली चंद्रशेखर की पोल

Ramchandra Prasad Yadav Joins BJP: रामचंद्र प्रसाद यादव ने बापू सभागार में बीजेपी की सदस्यता ली. रामचंद्र ने कहा कि अब वह बीजेपी में आ गए हैं. पार्टी का जो भी आदेश होगा वह करेंगे.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी के कद्दावर नेता प्रो. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर लगातार टिप्पणी करते हैं और सुर्खियों में रहते हैं. बीजेपी के खिलाफ लगातार हमलावर रहते हैं. अब उनके अपने बड़े भाई और दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड इतिहास के प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र प्रसाद यादव (Dr. Ramchandra Prasad Yadav) ने शुक्रवार (30 जून) को बीजेपी जॉइन कर लिया. बापू सभागार में बीजेपी की सदस्यता ली.

'चंद्रशेखर को इतिहास की जानकारी नहीं'

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में रामचंद्र प्रसाद ने अपने भाई चंद्रशेखर को लेकर कहा कि यह कोई जरूरी नहीं कि राजनीति में विचार मिले. वह आरजेडी में है, लेकिन मेरा विचार बीजेपी से मिलता है. प्रधानमंत्री के किए गए कामों से हम प्रभावित हैं. वहीं अपने छोटे भाई शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने बड़ी बात कह दी. रामचंद्र ने बताया कि उनके भाई चंद्रशेखर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से मात्र एक साल तक इतिहास की पढ़ाई की. वह पॉलिटिकल साइंस का प्रोफेसर रहा है. इतिहास के बारे में उसे बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है. 

रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगर रामचरितमानस के श्लोक की कुछ पंक्तियों के बारे में वह कहता है तो फिर पूरी जानकारी रख कर बोलना चाहिए. हम अच्छी तरह से जानते हैं कि वह बिना अवधि जाने ही बात करता है. किस अवधि में कब श्लोक को लिखा गया है यह उसको जानकारी नहीं है, लेकिन राजनीति है कोई कुछ भी बोल देता है.

'पार्टी का जो आदेश होगा वो करेंगे'

बातचीत में अपने बारे में बताते हुए आगे कहा कि हम दोनों भाई साथ रहते हैं. हम लोगों का खानपान गांव में एक साथ हैं. जमीन-जायदाद का काम भी एक साथ होता है लेकिन विचारों के मामले में हम दोनों अलग हैं. हमने उसे कहा भी है कि बिना अवधि जाने क्यों बोलते हो? रामचंद्र ने कहा कि अब हम बीजेपी में आ गए हैं. पार्टी का जो भी आदेश होगा वह हम करेंगे.

रामचंद्र ने कहा कि अगर भाई के बयान के खिलाफ हमें राजनीति करनी पड़ी तो उसमें भी पीछे नहीं हटेंगे. उनके बयानों का सीधा-सीधा जवाब देंगे क्योंकि मुझे मालूम है कि वह जो बयान देते हैं वह कितना सही होता है. लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो तुलसीदास से बड़ा सामाजिक पुरोधा कोई नहीं था. सामाजिक न्याय के जन्मदाता तुलसीदास ही थे. जो नहीं जानते हैं उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए. उस समय तुलसीदास ने सभी धर्मों को एकजुट करके रखा था.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बारिश ऐसी कि लिफ्ट बन गया 'झरना', बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक महीने पहले हुआ था उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget