एक्सप्लोरर

VIDEO: बारिश ऐसी कि लिफ्ट बन गया 'झरना', बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक महीने पहले हुआ था उद्घाटन

Bihar Sharif Sadar Hospital: सांसद कौशलेंद्र कुमार और जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने 28 मई को लिफ्ट का उद्घाटन किया था. शुक्रवार को बारिश के बाद लिफ्ट में पानी गिरने लगा.

नालंदा: बिहार शरीफ सदर अस्पताल (Bihar Sharif Sadar Hospital) में करीब एक महीने पहले 28 मई को दुल्हन की तरह सजाकर एक लिफ्ट का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन करने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार और जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे. उद्घाटन के बाद मरीजों को थर्ड फ्लोर तक आने-जाने के लिए यह सुविधा दी गई थी. शुक्रवार (30 जून) की सुबह इतनी बारिश हुई कि लिफ्ट के अंदर ही झरना के जैसे पानी गिरने लगा.

लिफ्ट में लगातार पानी गिरने के चलते मरीजों को आने-जाने में परेशानी होने लगी. लिफ्ट के अंदर पानी गिरता देख मरीज और उनके परिजन आने-जाने से डरने लगे कि कहीं करंट न लग जाए. वहीं कुछ लोग आते-जाते भी दिखे.

'लिफ्ट चालू है, लेकिन डर लगता है'

इलाज कराने आए अनिल प्रसाद ने बताया कि उनके पैर में काफी दर्द है. उन्हें दूसरे फ्लोर पर जाना है. सीढ़ी से जा नहीं सकते हैं. लिफ्ट चालू है लेकिन डर लग रहा है. लिफ्ट के अंदर बारिश का पानी गिर रहा है. बारिश के पानी से करंट भी लग सकता है. बीच में लिफ्ट बंद भी हो सकती है. अचानक बिजली कटने से भी यह लिफ्ट बंद हो जाती है.

स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद के द्वारा अनुशंसित किया गया था जिसके बाद इस लिफ्ट को लगाया गया था. सदर अस्पताल में एक यही लिफ्ट है. सबसे बड़ी बात है कि प्रसव कराने आने वाली महिलाओं की जांच दूसरे फ्लोर पर होती है. महिलाओं को सीढ़ी से ऊपर जाना पड़ता था. इसी को देखते हुए इस लिफ्ट को लगवाया गया था.

मैनेजर ने क्या कहा?

सदर अस्पताल में पदस्थापित मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि बारिश का पानी लिफ्ट के अंदर गिरने की शिकायत मिली है. लिफ्ट मिस्त्री को सूचना दे दी गई है. जल्द ही इसे ठीक करा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप, कहा- चार बेटियों के बाद बेटा नहीं होने से नाराज था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget