एक्सप्लोरर

RJD MLA Kiran Devi: 16 घंटे... 10 से 12 सदस्यों की टीम, देर शाम खत्म हुई ED की रेड, जानिए अंदर क्या कुछ हुआ

Arrah News: विधायक किरण देवी के आरा स्थित आवास पर सुबह पांच बजे के आसपास ही टीम पहुंच गई थी. हालांकि विधायक और उनके पति आवास पर नहीं थे.

आरा: आरजेडी विधायक किरण देवी (RJD MLA Kiran Devi) और उनके पति पूर्व एमएलए अरुण यादव (Arun Yadav) के आवास पर 16 घंटे तक चली रेड मंगलवार (27 फरवरी) की देर शाम खत्म हो गई. रेड करने के लिए 10 से 12 सदस्यों की टीम सुबह पांच बजे ही गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित विधायक के किला नुमा घर पर पहुंच गई थी. जानिए अंदर क्या कुछ हुआ.

आवास पर ना तो विधायक किरण देवी मिलीं और ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे. विधायक किरण देवी अपने पति और परिवार के बाकी लोगों के साथ किसी करीबी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. किरण देवी के बड़े बेटे अकेले घर पर थे. खबर है कि ईडी की टीम बड़े बेटे से ही कुछ पूछताछ की. इस दौरान ईडी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान (महिला और पुरुष) थे.

आवास में मापी... पशुओं की हुई गिनती

ईडी की रेड के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं. इसमें दिख रहा है कि ईडी के अधिकारी अगिआंव स्थित आवास में मापी करा रही है. आवास के अंदर मौजूद पशुओं की भी गिनती की गई है. वहीं दूसरी ओर पटना के दानापुर में भी विधायक के आवास पर भी टीम ने दबिश दी थी. चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज खंगाले गए. इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन खबर है कि ईडी की टीम कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल-लैपटॉप अपने साथ ले गई है.

बता दें कि पूर्व विधायक अरुण यादव और विधायक किरण देवी 30 जनवरी को होने वाली सीपीआई से पूछताछ के समन पर मेडिकल लीव पर हैं. पूर्व विधायक अरुण यादव किडनी की समस्या को लेकर सिंगापुर इलाज के लिए जाने वाले थे. उधर मंगलवार की अल सुबह छापेमारी की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को लगी सैकड़ों की संख्या में लोग अगिआंव स्थित आवास के बाहर पहुंच गए. नारेबाजी शुरू कर दी.

जानबूझकर किया जा रहा परेशान

वहीं विधायक के भतीजे भीम यादव ने कहा कि जानबूझकर बीजेपी की ओर से परेशान किया जा रहा है क्योंकि 2024 के लोकसभा का चुनाव नजदीक है. तेजस्वी यादव और लालू यादव के अरुण यादव काफी मजबूत सिपाही माने जाते हैं इसलिए उनको परेशान करने के लिए ईडी की ओर से कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अरुण यादव संदेश के पूर्व विधायक रह चुके हैं. बालू कारोबार से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के इस थाने में 8 महीने से बंद हैं 'भगवान', अब मुक्त होने का रास्ता साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget