एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में 32 हजार 688 हेडमास्टर को उनका मनपसंद जिला अलॉट, 2,645 अभ्यर्थियों को हुई निराशा

काउंसलिंग के दौरान 35,386 स्थानीय निकाय शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से तीन-तीन जिलों का विकल्प दिया था. इनमें 35 हजार 333 शिक्षकों के दस्तावेज सही पाए गए.

Bihar Primary School Headmasters: बिहार में हेडमास्टर के पोस्ट पर नियुक्त 32 हजार 688 हेडमास्टर को गुरुवार (3 अप्रैल) को उनका जिला अलॉट कर दिया गया है. बीपीएससी ने प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के पोस्ट पर नियुक्ति के लिए 36,947 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की थी. इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने 4 चरणों में 18 मार्च को काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की थी. 

35 हजार 333 शिक्षकों के दस्तावेज थे सही

काउंसलिंग के दौरान 35,386 स्थानीय निकाय शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से तीन-तीन जिलों का विकल्प दिया था. इनमें 35 हजार 333 शिक्षकों के दस्तावेज सही पाए गए. जिनका जिला आवंटन करने के लिए गठित समिति की बैठक हुई, जिसमें सॉफ्टवेयर की मदद से जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई. बचे अभ्यर्थियों के लिए फिर से विकल्प दिए जाएंगे. 

समिति ने अभ्यर्थियों के दिए गए विकल्पों और जिलों में वैकेंसी के आधार पर 32,688 शिक्षकों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार जिला आवंटित किया है. इनमें से 2, 645 अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का जिला नहीं मिल सका है. इस स्थिति में इन अभ्यर्थियों से रिक्त सीटों के आधार पर पुनः तीन-तीन जिलों के विकल्प मांगे जाएंगे. शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी करेगा. 

ज्वाइनिंग से पहले मिलेगी 14 दिनों की ट्रेनिंग

जिला आवंटन की सूची जारी कर दी गई है और अब चयनित हेडमास्टरों से ब्लॉक स्तर पर विकल्प मांगे जाएंगे. बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है. इस प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने तकनीक का सहारा लिया है. ज्वाइनिंग से पहले 14 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी. 

जनरल कैटेगरी में 10081, EBC 10056, BC में 7245, EWS 4028, SC में 8041, ST में 808 पदों के लिए भर्ती की गई है. इनकी शुरुआती सैलरी 30,500 रुपए होगी. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर सैलरी इन्क्रीमेंट भी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: 'अफसोस कि मैं संसद में नहीं हूं', वक्फ वाले वायरल वीडियो पर लालू यादव का बड़ा बयान

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget