एक्सप्लोरर

Diarrhea Outbreak: नवादा में डायरिया से दहशत, अस्पताल में सिंगल बेड पर 3 मरीज, एक ही टोला के 64 बीमार भर्ती

Nawada Diarrhea Outbreak: गांव में स्वास्थ्य विभाग के कैंप नाकाफी साबित हुए, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है. हर घर से बीमार लोग अस्पताल की ओर दौड़ रहे हैं.

नवादा के बुधौल गांव के महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप जारी है. मंगलवार को दो लोगों की मौत के बाद अब तक 64 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आकर सदर अस्पताल में गुरुवार को भर्ती हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अस्पताल में बेड की भारी कमी के चलते एक बेड पर दो से तीन मरीजों को ठूंसा जा रहा है.

बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कर रहे त्राहिमाम

बिना चादर और गद्दों पर मरीज इलाज के लिए तड़प रहे हैं और सिस्टम की नाकामी साफ उजागर हो रही है. बच्चे, बुजुर्ग और महिला त्राहिमाम कर रहे हैं. सर्जिकल वार्ड में 34, इमरजेंसी वार्ड इमरजेंसी वार्ड में 12 और ओपीडी वार्ड में 18 मरीज भर्ती हैं.

गांव में स्वास्थ्य विभाग के कैंप नाकाफी साबित हुए, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है. हर घर से बीमार लोग अस्पताल की ओर दौड़ रहे हैं, लेकिन वहां भीड़ और अव्यवस्था के बीच मरीज त्राहिमाम कर रहे हैं. अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य ने स्वीकार किया कि बेड की कमी के कारण एक बेड पर दो से तीन मरीज रखे जा रहे हैं, फिर भी इलाज की कोशिश जारी है.

दयनीय होती जा रही है स्थिति 

यह संकट स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की डरावनी तस्वीर पेश कर रहा है. डायरिया के इस तांडव को रोकने के लिए तत्काल स्वच्छ पानी, बेहतर सैनिटेशन, और अस्पतालों में अतिरिक्त बेड व संसाधनों की जरूरत है, वरना यह सनसनीखेज स्थिति और भयावह हो सकती है. स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है.

हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. जलजमाव की समस्या को दूर करने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रशासन ने कार्रवाई की है.स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू कर दिया है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके. 

ये भी पढ़ें: Martyr Jagdev Prasad: शहीद जगदेव प्रसाद..आखिर क्यों कहा जाता है बिहार का लेनिन? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget