एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी में LIVE वारदात कैद

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र की घटना है. लोगों की मानें तो दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा हुआ यह विवाद है. घटना के बाद आरजेडी ने सरकार पर हमला किया है.

समस्तीपुर के सरायरंजन में गुरुवार (22 अक्टूबर, 2026) की देर रात एक ढाबा मालिक को बदमाशों ने गोली मार दी. सोए अवस्था में पहले पीटा गया और जगने के बाद गोली मार दी गई. ढाबा संचालक की पहचान बनवीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अभिनंदन कुमार राय के रूप में की गई है.

अभिनंदन को स्थानीय लोग इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. सीसीटीवी में वारदात की पूरी तस्वीर कैद हुई है. 

रात के करीब 1.30 बजे की है घटना

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे के आसपास दो बाइक से कई बदमाश होटल पहुंचते हैं. अभिनंदन को पीटते हैं. जब वह जग जाता है तो उसके बाद भी उसकी पिटाई की जाती है. जाते समय कई गोली मार दी गई. घटना का कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है. 

पैसों के लेनदेन का विवाद

घटना के कारणों को लेकर लोगों का कहना है कि यह वारदात आरोपी और ढाबा मालिक के बीच दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा है. पीड़ित और मुख्य आरोपी केशव झा के बीच पहले से दोस्ती थी. होटल खोलने के समय अभिनंदन ने उधार में दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन वापस नहीं करने पर दोनों में विवाद चल रहा था. महीने भर पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. रात में स्टाफ भी सो रहे थे. उन्होंने भी बीच बचाव की कोशिश की लेकिन उन्हें भी मारपीट कर पिस्टल का भय दिखाकर भगा दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार सभी चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े

आरजेडी ने सम्राट सरकार को घेरा

सीसीटीवी फुटेज को एक्स पर शेयर करते हुए आरजेडी की ओर से सम्राट सरकार को घेरा गया है. अपने एक्स पोस्ट में आरजेडी ने लिखा है, "समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा के मोरवा प्रखंड अंतर्गत बनवीरा पंचायत निवासी विशेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार को उनके ही होटल में बीते रात्रि में अज्ञात अपराधियों द्वारा चार गोली मारी गई, जिसमें वे गभीर रूप से घायल हो गए एवं पटना के मेदांता हॉस्पिटल में इलाजरत हैं. बिहार को ऐसा डायलॉगबाज नाकारा मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री मिला है कि बिहार में हर 5-10 मिनट में किसी ना किसी को बेलगाम अपराधियों द्वारा गोली मारी जाती है!" 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget