एक्सप्लोरर

बिहार में बीजेपी की चुनावी नैया पार लगाएंगे देवेंद्र फडणवीस, पार्टी ने बनाया चुनाव प्रभारी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सुलझे हुए नेता की छवि रखने वाले देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ने बिहार चुनाव 2020 का प्रभारी बनाया है. एनडीए में सीटों के बंटवारे से लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति में उनकी अहम भूमिका होगी.

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव  की तारीखों का ऐलान हो गया है. बीजेपी के सुलझे हुए नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का प्रभारी बनाया है. बिहार में  एनडीए की भारी मतों से जीत हो और एनडीए में सीटों का बंटवारा सही से हो सके इन सब चीजों को देखते हुए बीजेपी के बहुत ही सुलझे हुए नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र से बीजेपी ने बिहार भेजा है चुनाव को संपन्न कराने के लिए.
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं बिहार होकर आया हूं और मैंने देखा है कि बिहार की जनता मोदी सरकार और उसके द्वारा किए गए कार्यों से बेहद प्रसन्न है. एनडीए की अगुवाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने 5 सालों में गरीबों और किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. बिहार में बाढ़ का संकट हो या प्रवासी मजदूरों का मुद्दा, बिहार की एनडीए सरकार ने सब कुछ बहुत अच्छे से निभाया है. इसका  फल हमें होने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा और बिहार की जनता हमें भारी मतों से विजयी बनाएगी.
देवेंद्र फडणवीस से हमने एनडीए की सीटों के बंटवारे को लेकर जब सवाल किया तो उन्होंने फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं दिया. हम आपको बता दें कि बिहार में एनडीए की सीटों को लेकर विवाद है और शायद इसी विवाद को सुलझाने के लिए देवेंद्र फडणवीस जैसे सुलझे नेता को बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है. बिहार में एनडीए की सीटों के बंटवारे को को लेकर देवेंद्र फडणवीस कैसे सफल हो पाएंगे और बिहार में एनडीए को भारी मतों से कैसे जिताएंगे यह तस्वीर भी जल्द ही साफ होती दिखती नजर आएगी.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget