एक्सप्लोरर

Special Trains: बिहार में दशहरा, दिवाली, छठ के लिए चलाई जाएंगी 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

स्पेशल ट्रेन में साउथ सेंट्रल रेलवे सबसे आगे है. यह जोन 48 ट्रेनें चलाएगा, जो मिलकर 684 ट्रिप्स पूरी करेंगी. इनका सबसे ज्यादा फायदा हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रूट के यात्रियों को मिलेगा.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. उपमुख्यमंत्री ने 'X' अकाउंट पर बताया कि इस वर्ष कुल 12,739 विशेष ट्रेनें चलेंगी, जबकि 2024 में यह संख्या 7,500 से अधिक थी.

ट्रेनों की अधिसूचना जारी हो चुकी है

सम्राट चौधरी ने बताया कि इनमें से 8,591 ट्रेनों की अधिसूचना जारी हो चुकी है. सम्राट चौधरी ने इस निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह त्योहारों के दौरान अपने घर लौटने के इच्छुक बिहार के लाखों लोगों की सुविधा के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.
 
21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कुल 2,024 फेरे लगाएंगी. उपमुख्यमंत्री ने बिहार के प्रति इस विशेष स्नेह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की. 
 
बता दें कि त्योहारों का मौसम आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. हर साल छठ पूजा, दिवाली और दुर्गा पूजा जैसे मौकों पर झारखंड, बंगाल और दक्षिण भारत से आने वाले लोगों के लिए टिकट मिलनी काफी मुश्किल हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए ये बड़ा ऐलान किया है.  

जिन रूटों में ये स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी उनमें साउथ सेंट्रल रेलवे सबसे आगे है. यह जोन 48 ट्रेनें चलाएगा, जो मिलकर 684 ट्रिप्स पूरी करेंगी. इनका सबसे ज्यादा फायदा हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रूट के यात्रियों को मिलेगा. ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें चलाएगा, जो कुल 588 ट्रिप्स करेंगी. बता दें कि यह विशेष सुविधा यात्रियों को पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी. 

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

पूर्व रेलवे (ईआर): कोलकाता, सियालदह और हावड़ा मार्गों पर 24 ट्रेनें, 198 फेरे

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर): मुंबई, सूरत और वडोदरा से 24 ट्रेनें

पूर्व तटीय रेलवे (भुवनेश्वर, पुरी, संबलपुर)

दक्षिण पूर्व रेलवे (रांची, टाटानगर)

उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, कानपुर)

बिलासपुर, रायपुर, भोपाल, कोटा आदि मार्गों से भी विशेष ट्रेनें चलेंगी. इसके अलावा और भी ट्रेनों का ऐलान होगा. 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget