एक्सप्लोरर

बिहार: सीट बंटवारे से पहले ही नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, इस सीट पर उतार दिया उम्मीदवार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला 9 सितंबर के बाद सहयोगी दलों की बैठक में तय होगा. साथ ही बैठक में सीटों का फॉर्मूला तय किया जा सकता है.

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सीट बंटवारे की राजनीति तेज हो गई है. एनडीए के सहयोगी दलों के बीच औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही जेडीयू ने अपना दांव चला और एकतरफा उम्मीदवार की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने बक्सर में आयोजित एक बैठक के दौरान पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को राजपुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया.

राजपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. नीतीश कुमार ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमने बिहार में विकास के कई मुकाम हासिल किए हैं. अब यह जनता का काम है कि वे हमारा साथ दें और संतोष निराला को यहां से जिताएं." निराला 2020 के चुनाव में कांग्रेस के विश्वनाथ राम से हार गए थे, लेकिन इससे पहले वह दो बार विधायक रह चुके हैं और सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं.

राजपुर सीट परंपरागत रूप से जेडीयू की रही है- बीजेपी

जेडीयू की इस घोषणा ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. हालांकि, बीजेपी और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि राजपुर सीट परंपरागत रूप से जेडीयू की रही है और नीतीश कुमार ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने साफ किया कि कुछ ही दिनों में औपचारिक सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी हो जाएगी.

निराला की उम्मीदवारी को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं- नीरज कुमार

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बयान दिया कि निराला की उम्मीदवारी को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "निराला पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. मुख्यमंत्री ने राजपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा उचित समझी."

9 सितंबर के बाद तय होगा सीटों का फॉर्मूला

सूत्रों का कहना है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद लिया जाएगा. 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद किसी भी समय सहयोगी दलों की बैठक बुलाकर सीटों का फॉर्मूला तय किया जा सकता है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 और जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस समय जेडीयू ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) को सात सीटें दी थीं, जबकि बीजेपी ने मुकेश सहनी की वीआईपी को 11 सीटें सौंपी थीं. लोजपा ने तब अकेले चुनाव लड़कर एनडीए को भारी नुकसान पहुंचाया था.

हालांकि, 2020 में बीजेपी ने 74 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू महज 43 पर सिमट गई थी. इसके बावजूद नीतीश कुमार की पार्टी संकेत दे रही है कि वह इस बार भी बीजेपी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हम (एस) और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम जैसी छोटी पार्टियां भी अपने लिए ज्यादा सीटें हासिल करने की जुगत में लगी हुई हैं.

बिहार की राजनीति में यह पहला संकेत है कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत भले ही आगे हो, लेकिन हर दल अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए शुरुआती बढ़त बनाने में जुटा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget