एक्सप्लोरर

नवादा में नाबालिग का फंदे से लटका मिला शव, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

Minor Girl Dead Body: मृतका के गले पर फांसी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मौत के पीछे की असल वजह अभी रहस्य बनी हुई है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के अतौआ गांव में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. छोटे लाल मांझी की लगभग 17 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

मौत के पीछे की वजह बनी रहस्य 

मृतका के गले पर फांसी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मौत के पीछे की असल वजह अभी रहस्य बनी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. मृतक के पिता छोटेलाल मांझी ने बताया कि उनकी बेटी संजू कुमारी कोचिंग पढ़ने गई थी. वो दोपहर 12 बजे तक घर लौट आती थी. उस दिन जब वह समय पर नहीं लौटी, तो पूछताछ में पता चला कि रोशन कुमार नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था.

छोटेलाल ने जब अपनी बेटी को वापस लाने की कोशिश की, तो रोशन ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की. इसके बाद संजू कुमारी को घर लाया गया, जहां उसकी मां ने उसे फटकार भी लगाई थी. परिवार ने बताया कि उस दिन सभी ने साथ में भोजन किया, लेकिन अचानक खबर आई कि संजू की मौत हो गई.

छोटेलाल ने रोशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उनकी बेटी को धमकी दी थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया. हालांकि, परिवार ने प्रेम-प्रसंग की बात से साफ इनकार किया है और कहा कि संजू कुमारी के पास मोबाइल भी नहीं था.

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना प्रभारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार से बातचीत की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. मृतका के गले पर फांसी के निशान की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

पुलिस ने रोशन कुमार पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. संजू कुमारी आखिर रोशन के साथ क्यों गई? क्या यह वाकई आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश? परिवार द्वारा प्रेम-प्रसंग से इनकार और मोबाइल न होने की बात ने मामले को और उलझा दिया है.

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और पूरे गांव में तनाव का माहौल है. कादिरगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच का दावा किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस घटना ने न केवल अतौआ गांव बल्कि पूरे नवादा जिले को झकझोर कर रख दिया है. लोग सच का इंतजार कर रहे हैं, और पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मधुबनी जेल में अभियुक्त की पीड़िता से हुई शादी, पटना हाई कोर्ट का था आदेश, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget