एक्सप्लोरर

Bihar News: मधुबनी जेल में अभियुक्त की पीड़िता से हुई शादी, पटना हाई कोर्ट का था आदेश, जानें पूरा मामला

न्यायालय के निर्देश के आलोक में मंडल कारा परिसर में अभियुक्त की शादी पीड़िता से कराई गई. न्यायालय के आदेश पर जेल में शादी होना एक दुर्लभ घटना है, लेकिन ऐसा संभव है.

उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश सैयद मो. फजलुल बारी के निर्देश पर मंडल कारा में बंद एक अभियुक्त के साथ पीड़िता की शादी मंगलवार को जेल परिसर में कराई गई. पीड़िता ने अभियुक्त पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता की तीन साल की एक बच्ची भी है. 

यौन उत्पीड़न के मामले में पटना कोर्ट ने दिया था आदेश

यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी के उच्च न्यायालय में दायर जमानत आवेदन में उच्च न्यायालय, पटना ने संबंधित न्यायालय को शादी सत्यापन के बाद बेल बॉन्ड स्वीकार करने का आदेश जारी किया था. इसी आदेश के आलोक में जिला अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश ने मंडल कारा अधीक्षक को जेल परिसर में ही जेल में बंद अभियुक्त कि शादी कराने का निर्देश दिया था.

न्यायालय के इसी निर्देश के आलोक में मंडल कारा परिसर में अभियुक्त की शादी पीड़िता से कराई गई. इस दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता विजय कुमार भारती व सूचिका के अधिवक्ता नितेश गुप्ता, जेलर राम विलास दास, अभियुक्त के पिता, चाची सहित जेलकर्मी मौजूद थे.

पति की मौत के बाद देवर कर रहा था यौन उत्पीड़न

अपर लोक अभियोजक मिश्री लाल यादव के अनुसार मामला लौकही थाना क्षेत्र से जुड़ा है. पीड़िता कि पति कि मौत के बाद उसका छोटा भाई उसके साथ यौन संबंध बनाता था. इससे पीड़िता कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे दवाई खिलाकर गर्भ गिरा दिया था. इसी क्रम में पीड़िता फिर गर्भवती हो गई. आरोपी फिर गर्भ गिराने का दबाव देने लगा. मना करने पर पीड़िता के साथ वो मारपीट भी करने लगा.

मारपीट से बचने और बच्चे के जीवन के लिए वह घर से निकल गई. इसके बाद घटना को लेकर आवेदिका ने महिला थाना में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में उच्च न्यायालय, पटना के आदेश पर प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी से आवेदिका की शादी का इंतजाम किया.

शादी को लेकर क्या बोले मंडल कारा अधीक्षक? 

मंगलवार को मंडल कारा के अधिकारियों की मौजूदगी में जेल में ही पीड़िता ने आरोपी देवर के साथ सात फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी की. शादी में मंडल कारा के बंदियों ने बारात की भूमिका निभाई. मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने बताया कि फुलपरास थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी आरोपी मंडल कारा में पूर्व से काराधीन है. कोर्ट के आदेश के आलोक में मंडल कारा में शादी समारोह का आयोजन किया गया. शादी के लिए जरूरी संसाधन जेल प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गया.

न्यायालय के आदेश पर जेल में शादी होना एक दुर्लभ घटना है, लेकिन ऐसा संभव है. जैसा कि बिहार के सीवान जिले में मार्च 2025 में हुआ था, जहां एक युवक पर जबरन भगा ले जाने का मामला दर्ज था और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल में सुरक्षा के बीच अपनी प्रेमिका से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करनी पड़ी थी. इस तरह के आदेश तब दिए जाते हैं जब प्रेमी-प्रेमिका साथ रहने का फैसला करते हैं और कोर्ट इस बात को सुनिश्चित करने के लिए शादी का आदेश दे सकता है कि उनका रिश्ता आपसी सहमति पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का डांस देख क्या बोले जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर? दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget