एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पर लगा आरोप

रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच के बाद ही मामले के बारे में बताया जाएगा.

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना के परसा पंचायत उत्तरबरी टोला में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक छात्रा बीपीएससी की तैयारी कर रही थी, जो परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19 वर्ष) थी. 

पढ़ने के लिए दरभंगा जा रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक बीपीएससी की तैयारी के लिए वो दरभंगा जिला के बहेड़ी पढ़ाई करने के लिए रोजाना जाया करती थी. सोमवार को भी वहीं पढ़ने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उसे मार दिया गया. मृतक छात्रा दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी. परिजनों के मुताबिक शहर के एंजेल हाई स्कूल के टीचर के जरिए बराबर उसे धमकी दी जा रही थी. दो-तीन महीना पहले ही शिवाजीनगर थाना को भी आवेदन दिया गया था और मामले की जानकारी दी गई थी. 

बताया जाता है कि मृतका की बहन सपना कुमारी के साथ आरोपी शिक्षक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि परिजनों के जरिए आवेदन दिए जाने के बावजूद थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. हत्या के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गईं है. सूचना के बाद डीएसपी सहित स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की. कागजी कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया.

घटना को लेकर मृतिका छात्रा के चचेरे भाई ब्रह्मानंद ने कहा कि "पढ़ने के क्रम में दरभंगा के बहेड़ी जाने के दौरान उसे गोली मारकर बदमाश भाग गए. उसे एंजल हाई स्कूल के टीचर से धमकी मिली थी की मार देंगें. धमकी मिलने के बाद स्थानीय थाना के बड़ा बाबू को आवेदन दिया गया था. जिसका कोई रिसिविंग नहीं मिला था और ना ही कोई एक्शन लिया गया. एंजल स्कूल वाले लड़के से बात भी पुलिस ने की थी, लेकिन दो महीने बाद उसे गोली मार दी गई."

डीएसपी संजय सिन्हा का क्या है कहना?

घटनास्थल पर मौजूद रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच के बाद ही मामले के बारे में बताया जाएगा. गोली मारकर भागने वाले की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

वहीं छात्रा की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेरी स्थित एक निजी स्कूल के वाहन में आग लग दी है. परिजन उसी स्कूल के एक शिक्षक पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. आक्रोशित लोगों ने बघउनी के पास दरभंगा- सिंघिया- रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर नारेबाजी की है.

ये भी पढ़ें: EC ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भेजा नोटिस, 2 वोटर आईडी रखने पर मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget