एक्सप्लोरर

EC ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भेजा नोटिस, 2 वोटर आईडी रखने पर मांगा जवाब

Vijay Sinha: चुनाव आयोग ने विजय सिन्हा को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए नोटिस दिया है. उनसे पूछा गया है कि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र क्यों हैं?

निर्वाचन आयोग ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने और दो स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए नोटिस जारी किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

तेजस्वी ने दो वोटर आईडी पर पूछे थे सवाल

इससे पहले दिन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और पूछा कि सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. एक अधिकारी ने यहां बताया, 'सिन्हा को कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए नोटिस दिया गया है. उनसे पूछा गया है कि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र क्यों हैं.'

विपक्ष के नेता यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, 'विजय कुमार सिन्हा दो जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता हैं. उनका नाम लखीसराय के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा सीट में भी है.'

रविवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के जरिए उपमुख्यमंत्री को जारी एक पत्र में, सिन्हा से दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने और दो पहचान पत्र रखने के लिए 14 अगस्त तक जवाब मांगा गया है.

तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘‘सिन्हा के पास दो अलग-अलग मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) हैं. हैरानी की बात यह है कि बिहार में निर्वाचन आयोग के जरिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने के बाद इसका पता चला. किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, सिन्हा को या निर्वाचन आयोग को? सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? खुलासे के बाद वह (सिन्हा) अपने पद से कब इस्तीफा देंगे?’’

सिन्हा ने यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के नाम बांकीपुर विधानसभा सीट पर सूचीबद्ध थे. अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय से अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था. मैंने बांकीपुर से अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम हटाने के लिए भी एक फॉर्म भरा था. मेरे पास सबूत हैं.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘किसी कारणवश, मेरा नाम बांकीपुर से नहीं हटाया गया और यह मसौदा मतदाता सूची में दिखाई दिया. मैंने ‘बूथ स्तरीय’ अधिकारी को फोन करके एक लिखित आवेदन दिया. मेरे पास बांकीपुर से मेरा नाम हटाने की रसीद है.’’

केवल एक ही जगह से मतदान करते हैं विजय सिन्हा?

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ एक ही जगह से मतदान करता हूं. पिछली बार भी मैंने सिर्फ एक ही जगह से मतदान किया था. जंगलराज के युवराज (तेजस्वी) सिर्फ गलत तथ्य बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पूरा बिहार जानता है कि वह (तेजस्वी) दूसरों की छवि खराब करने का खेल खेलते हैं. मुझ पर झूठे आरोप लगाने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.’’

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने कहा कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में सिन्हा की ईपीआईसी आईडी संख्या आईएएफ3939337 है और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी आईडी संख्या एएफएस0853341 है.  उन्होंने सवाल किया, ‘‘एक सूची में सिन्हा की उम्र 57 साल और दूसरी में 60 साल है. क्या यह धोखाधड़ी और घोटाला नहीं है? उन्होंने जरूर दो विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग फॉर्म भरे होंगे? उन्होंने जानबूझकर दो अलग-अलग जगहों पर दो नाम दर्ज करवाए.

अगर उन्होंने दोनों फॉर्म पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए तो क्या निर्वाचन आयोग ने उनके जाली हस्ताक्षरों के आधार पर दो पहचान पत्र बनाए? क्या उन्हें दो अलग-अलग नोटिस मिलेंगे या ये नियम सिर्फ़ विपक्ष के नेताओं के लिए ही है?’’ निर्वाचन आयोग के जरिए तेजस्वी यादव को दो मतदाता पहचान पत्र नंबर रखने के आरोप पर जवाब मांगने को लेकर आरजेडी नेता ने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन आयोग को जवाब दे दिया है. मुझे इसकी सफाई देने की जरूरत क्यों होनी चाहिए?’’

ये भी पढ़ें: Bihar: चांदन नदी के तेज बहाव में बहे 3 किशोर, तलाश में जुटी SDRF टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget