एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में बीजेपी MLA के आवास पर हुई फायरिंग, विधायक बोले- 'जिसने भी ये किया है उसे...'

Bihar News: आरा में पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह के घर पर हमलावरों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Arrah News: बिहार के आरा में शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. फायरिंग के दौरान विधायक के दरवाजे पर उनके परिवार और गांव के आठ-दस लोग थे. अंधाधुंध फायरिंग होने से लोगों ने घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई. इस घटना मे एक को गोली लगी है. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और आरा एएसपी परिचय कुमार आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली.

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. हमले की यह घटना शुक्रवार की रात 9:30 बजे से 10:45 बजे के बीच विधायक के पैतृक गांव आरा सदर प्रखंड के धमार ग्राम में हुई उनका गांव बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में है जहां से वे बीजेपी से वर्तमान विधायक हैं.

इस मामले को लेकर विधायक राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है. राजनीतिक दुश्मनी अपनी जगह पर है. किसी से कोई झगड़ा नहीं है. पॉलिटिकल साथी जो लोग भी हैं जो हमारा विरोध करते हैं. परिवार और घर पर जाकर गोली चलाने का काम करेंगे तो यह काम जिसने भी किया है उसको इसका दंड भोगना होगा.

जख्मी ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी वीर नारायण सिंह का 38 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार है. अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में शिव काली मंदिर पर शुक्रवारी पूजा चल रही थी जिसको लेकर शुक्रवार की रात वह काली मंदिर पर शुक्रवारी देखने गया था. देखने के बाद घर लौटने के दौरान में जैसे ही अपनी गली के पास पहुंचा तभी उन्हें पटाखा छोड़ने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर जब वह गली के मोड़ पर आया तो एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उसके कमर पर गोली मार दी. 

आगे उसने बताया कि गांव के मंत्री के दरवाजे पर भी तीन राउंड फायरिंग की गई है. वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी उसे घायल अवस्था में आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

मामले में विधायक ने क्या कहा?

विधायक राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना को लेकर अभी तो पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह फैक्ट है कि हमारे घर पर रात में 9 और 10  बजे के बीच में एक बाइक से दो लोग आए अपना मुंह बांधे हुए थे और उस समय बिजली नहीं थी. दरवाजे पर खड़े होकर उन लोगों ने दो तीन राउंड फायरिंग की. उस समय हमारे दरवाजे पर आठ से दस लोग बैठे हुए थे वो लोग भीतर की तरफ भागे फायरिंग करने बाद वो लोग आगे बढ़े. गांव का एक नौजवान अरविंद कुमार गांव के काली मां मंदिर से लौट रहा था तो उसने भी उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: क्राइम बुलेटिन जारी कर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा, ढहते पुलों का जिक्र कर पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget