एक्सप्लोरर

बिहार में अपराधी बेखौफ, मुजफ्फरपुर में 24 घंटे में तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

Crime in Bihar: मुजफ्फरपुर में बीते 24 घंटे में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी है. फिलहाल इन तीनों मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन पुलिस की मानें तो वो जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आएदिन हत्या, लूट, गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बीते 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देते हुए तीन लोगों को गोली मार दी है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई इन घटनओं में एक शख्स की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पहली घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने राजस्व विभाग के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, शव को एनएच के किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान वैशाली जिला के चेहराकला माझिया निवासी मोहम्मद कुद्दुस के रूप में की गई है. बता दें कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जब मुजफ्फरपुर-महुआ एनएच के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस संबंध में डीएसपी वेस्ट इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को मनियारी थाना को रामपुरकाशी से बरामद किया गया है. मृतक के पास से मिली कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

वहीं, दूसरी घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने जुरण छपरा मोहल्ले के एक कम्पाउंडर को बाइक छीनने के दौरान संजय टॉकीज पूल के नीचे अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, ऐसे में उसे आननफानन इलाज के लिए भर्ती कराया गया. कम्पाउंडर का नाम अमजद हुसैन है, जो कांटी थाना क्षेत्र के दामोदर पुर का रहने वाला है.

तीसरी घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने जमीन कारोबारी को उसके घर के बाहर गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस सभी घटनाओं के जांच में जुटी हुई है. पुलिस की मानें तो वो जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget