एक्सप्लोरर

'आधी हो जाएंगी अपराध, आतंकवाद… की घटनाएं', विजय सिन्हा ने तेजस्वी को दी एक काम करने की सलाह

Bihar Politics: विजय सिन्हा वैशाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जो जमीन पर सेवा के भाव से काम करेगा, उसे जनता सत्ता देगी. आज लोगों को नायक चाहिए, खलनायक नहीं चाहिए.

Vijay Kumar Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को उन्होंने एक सलाह दी है कि जब अपने पिता के रास्ते से हटकर अपराध, आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, उस दिन इनसे जुड़ी आधी घटनाएं समाप्त हो जाएंगी. विजय सिन्हा मंगलवार (29 अप्रैल) को वैशाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

विजय सिन्हा ने कहा कि आरजेडी की मानसिकता के लोगों के संरक्षण के कारण यह चारों बीमारियां राज्य और देश के अंदर जीवित हैं. कांग्रेस के समर्थन मिलने के कारण यह पुष्ट होता है और इन दोनों पार्टियों के तुष्टीकरण की राजनीति से कहीं न कहीं यह बीमारी महामारी में बदल गई है. 

'लोगों को नायक चाहिए, खलनायक नहीं चाहिए'

इस साल (2025) के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने साफ कहा कि जो भी 'सोने के चम्मच' लेकर पैदा हुए हैं, माता-पिता की पहचान से राजनीति में हैं, ऐसे लोग सत्ता में नहीं आएंगे. राजनीति में सबको स्वतंत्रता है, लेकिन जो नेता जनता को बरगलाता है, उसे जनता अपना विश्वास और आशीर्वाद नहीं देती है. जो जमीन पर सेवा के भाव से काम करेगा, उसे जनता सत्ता देगी. आज लोगों को नायक चाहिए, खलनायक नहीं चाहिए.

एक सवाल के जवाब में विजय सिन्हा ने कहा कि न्यायालयों का बीजेपी सम्मान करती है. बीजेपी संविधान को राष्ट्र का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ के रूप में लेकर चलती है. उन्होंने इशारों-इशारों में बिना कांग्रेस के नाम लिए कहा कि कुछ लोग संविधान को अपनी नौटंकीबाजी का हिस्सा बनाते हैं. बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं का भी सम्मान करती है और संविधान का भी सम्मान करती है. 'महागठबंधन' के लोग संविधान की किताब लेकर संवैधानिक संस्थाओं का भी अपमान करते हैं और संविधान का भी मजाक उड़ाते हैं।

बीजेपी नेता ने कहा, "कांग्रेस ने ही देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की धज्जी उड़ाई थी. बीजेपी हमेशा राष्ट्रधर्म के भाव से काम करती है. वक्फ संशोधन कानून की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में वोटिंग कर जो कानून पास हुआ, उसका विरोध करना लोकतंत्र का मजाक है."

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले पर RJD ने BJP को किया टारगेट, 'इतनी फुर्सत रहती है आतंकवादियों को…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget