एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर RJD ने BJP को किया टारगेट, 'इतनी फुर्सत रहती है आतंकवादियों को…'

Pahalgam Terror Attack: आरजेडी विधायक चंद्रशेखर मोतिहारी में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर मारने की हिम्मत इस देश में किसी को नहीं है. ये नफरती शगूफा है.

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बयानबाजी भी जारी है. विपक्षी दलों के नेता बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं. इसी क्रम में आरजेडी के विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया आई है. चंद्रशेखर ने पत्रकारों से कहा कि इतनी फुर्सत रहती है आतंकवादियों को कि आपसे पूछेगा कि कौन जाति के हो? बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, "देखिए असली मुद्दों से भटकाने के लिए किया गया है."

ये पाखंडियों का शगूफा: आरजेडी विधायक चंद्रशेखर

आरजेडी विधायक चंद्रशेखर मोतिहारी में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "धर्म पूछकर मारने की हिम्मत इस देश में किसी को नहीं है. ये नफरती शगूफा है." चंद्रशेखर ने सवाल उठाया कि इस घटना में मुस्लिम कैसे मारा गया? 26 में मुसलमान मारा गया कि नहीं? ये पाखंडियों का शगूफा है.

प्रदीप मिश्रा को बताया पार्टी का प्रचारक

दूसरी ओर हाल ही में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में गृह मंत्री अमित शाह को शिव का अवतार बताया था. इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि ये बाबा कथावाचक नहीं हैं. ये बीजेपी के प्रचारक लोग घूम रहे हैं क्योंकि बिहार में अभी चुनाव है और नफरत का माहौल बनाकर मतदाताओं को भरमा कर बीजेपी को मजबूत करने आए हैं. जो कथावाचक मंच से यह कहे कि अमित शाह शिव के अवतार हैं आप समझिए वो धर्म प्रचारक हैं या किसी पार्टी के प्रचारक हैं.

बता दें कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के अमित शाह पर दिए गए बयान के वीडियो को आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने बीते शुक्रवार (25 अप्रैल) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए भी सवाल उठाया था. उन्होंने लिखा था, "धर्म के नाम पर धंधा कर चार्टर्ड प्लेन से चलने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनिए! यह धर्म का प्रचार है या BJP का? सदियों से सताए गए वंचितों ऐसे पाखंडियों को परखें और सतर्क रहें."

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'लॉ एंड ऑर्डर से तेजस्वी समझौता करने वाला नहीं', नीतीश कुमार पर भी बरसे RJD नेता

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget