एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'जननायक' को भारत रत्न से सम्मानित करने पर क्या बोले प्रशांत किशोर? बताई सरकार की मंशा

Bharat Ratna 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया. वहीं, इस पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी.

Prashant Kishor: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने पर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि  भारत रत्न मिलना बहुत अच्छी और स्वागत योग्य बातें हैं. इसकी बिहार और देश में बहुत लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन, ये सब बातें चुनाव के 1 से 2 महीने पहले इसलिए की जाती हैं ताकि लोग अपनी पांच साल की समस्या को भूलकर दोबारा इन्हीं सब बातों में आकर बहकर फिर से वही गलती कर दे और उन्हें ही वोट कर दें.

प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को दी सीख

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को एक बात जो मैं कहना चाहता हूं वो ये है कि अगर लोग लगातार ऐसे ही गलती करेंगे तो बिहार में लोगों की हालत वैसे ही बनी रहेगी. जैसे आज है. बिहार ने हर नेता का शासन देखा है, चाहे वो लालू जी का शासन हो, मोदी जी का हो या फिर नीतीश कुमार का शासन हो. पिछले 10 बरस से मोदी जी शासन में हैं, इससे बिहार में बेरोजगारी में क्या कमी आ गई? 

बिहार सरकार पर बोला हमला

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि इससे पहले जब बिहार में यूपीए की सरकार थी, तब भी बिहार का यही हाल था. ये बात ही बेईमानी है कि किसने बिहार का भला किया और किसकी वजह से बिहार का नुकसान हुआ? जितने भी दल व नेता बिहार में रहे उन्होंने जो काम किया या करने का दावा कर रहे हैं उनके विकास कार्यों को सही मान भी लें तो भी इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि बिहार देश में सबसे पिछड़ा व गरीब राज्य है.

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को आज भारत रत्न से सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें: Bharat Ratna 2024: जननायक को मिला भारत रत्न, उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को राष्ट्रपति ने सौंपा पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget