एक्सप्लोरर

बक्सर गैंगरेप मामले में CPI-ML नेता ने प्रशासन पर लगाया सच्चाई छिपाने का आरोप, कहा- पुलिस की मंशा नहीं है साफ

पुलिस की ओर से पीड़िता को नजरबंद किए जाने के बाद सीपीआई-एमएल के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य पीड़िता के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए पुलिस मामले पर लीपापोती करने की कोशिश कर रही है.

बक्सर: बक्सर गैंगरेप मामले में सियासत शुरू हो गई है. कई नेता पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचा रहे हैं और सच्चाई क्या है? जानने का प्रयास कर रहे हैं. इधर, मामले को तूल पकड़ता देख इलाज के बाद पीड़िता को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है, ताकि महिला किसी तरह का बयान किसी को नहीं दे सके.

यह घटना सुशासन की खोल रही पोल

इधर, पुलिस की ओर से पीड़िता को नजरबंद किए जाने के बाद सीपीआई-एमएल के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य पीड़िता के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के समय सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था होने का दावा तो किया जाता है, लेकिन ऐसे समय में इस तरह की घटना सुशासन की पोल खोल रही है.

पुलिस लीपापोती करने की कर रही है कोशिश

बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार में इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई हैं. पुलिस के सुस्त रवैया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए पुलिस मामले पर लीपापोती करने की कोशिश कर रही है. महिला का बयान लेने के बावजूद भी अब तक उसे सुरक्षित घर नहीं पहुंचाया गया है. इससे पता चलता है कि पुलिस की मंशा साफ नहीं है और अब मामले को दबाने की कोशिश हो रही है.

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ा अपराध

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम हो या फिर यूपी का हाथरस या फिर बक्सर का मामला हो. साफ है देश मे महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है और महिलाएं समाज मे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. यही वजह है कि एनडीए सरकार के खिलाफ लोगों में आज आक्रोश देखा जा रहा है. आने वाले समय में इसका चुनाव पर भी असर पड़ेगा और सत्ता का परिवर्तन होगा.

डीआईजी मामले की कर रहे मोनिटरिंग

फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद के डीआईजी खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इस सिलसिले में कल बक्सर भी पहुंचे डीआईजी ने बक्सर एसपी सहित पुलिस के अधिकारियों के साथ घंटों हाई लेवल मीटिंग कर जानकारी हासिल की. हालांकि पुलिस के तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget