एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोवैक्सीन के ट्रायल के लिए पटना AIIMS में बच्चों की जांच शुरू

पटना एम्स के कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञों ने छह से 12 साल के बच्चों की विभिन्न जांचे शुरू कर दी हैं.

पटना: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन के टीकों के बच्चों में परीक्षण के लिए, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में छह से 12 साल के बच्चों की जांच शुरू हो गई. पटना एम्स के कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञों ने छह से 12 साल के बच्चों की विभिन्न जांचे शुरू कर दी हैं. 

टीके के परीक्षण के लिए 50 से अधिक बच्चों का अबतक पंजीकरण हो चुका है और शीघ्र ही कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि 12 से 17 साल की उम्र तक के 87 बच्चों ने क्लिनिकल ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया था, एक जून से यह प्रक्रिया शुरू हो गई.

बिहार में लॉकडाउन खत्म

बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के मद्देनजर पांच मई से लागू लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बारे में बताया.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''लॉकडाउन से कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है. अतः लॉकडाउन खत्म किया जाता है, लेकिन शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा.''

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चार मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में प्रदेश में पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन मामलों में कमी नहीं आने पर पहले 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया और फिर इसमें विस्तार देते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया. इसके बाद लॉकडाउन की अवधि आठ जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को 43 और व्यक्तियों की मौत होने से संक्रमण से अब तक 5424 लोगों की जान गयी है. प्रदेश में वर्तमान में कोविड 19 के 8230 मरीज उपचाराधीन हैं तथा अब तक 713879 लोग संक्रमित हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Unlock Guidelines: अनलॉक को लेकर बिहार सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें- किन क्षेत्रों में मिलेगी छूट

Bihar Corona New Guidelines: बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget