एक्सप्लोरर

बिहार पहुंचा कोरोना फिर भी लापरवाही! सहरसा में ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद, BJP का तेजस्वी पर हमला

Saharsa News: बिहार में कोरोना की एंट्री के बीच सहरसा मॉडल अस्पताल में तैयारी जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने ग्राउंड स्तर से जानकारी ली. पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

सहरसादेश में एक तरफ कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 ने चिंता बढ़ा दी है तो वहीं सहरसा मॉडल अस्पताल में इसको लेकर लापरवाही बरती जा रही है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है लेकिन सहरसा मॉडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद हैं. अस्पताल परिसर में कोरोना के समय में 2021 में ऑक्सीजन प्लांट लगा था.

पटना में कोरोना के दो केस मिले हैं. हालांकि अभी उनमें नए सब वेरिएंट जेएन.1 की पुष्टि नहीं हुई है. बिहार में कोरोना की एंट्री के बीच सहरसा मॉडल अस्पताल में तैयारी जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने ग्राउंड स्तर से जानकारी ली. कुछ चीजों में व्यवस्था ठीक दिखी तो कहीं-कहीं लापरवाही भी दिखी है.

बिहार पहुंचा कोरोना फिर भी लापरवाही! सहरसा में ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद, BJP का तेजस्वी पर हमला

अस्पताल में कोरोना के लिए बनाए गए 30 बेड

सहरसा में कोरोना के फिलहाल एक भी केस नहीं मिले हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश के बाद यहां तैयारी हो रही है. कोरोना वार्ड बनाया गया है. इसमें फिलहाल 30 बेड की व्यवस्था की गई है. जांच की भी मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है. सबसे बड़ी लापरवाही है कि ऑक्सीजन प्लांट तो है लेकिन महीनों से बंद है.

बिहार पहुंचा कोरोना फिर भी लापरवाही! सहरसा में ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद, BJP का तेजस्वी पर हमला

नीतीश और तेजस्वी पर बीजेपी ने किया हमला

मॉडल अस्पताल में धूल फांक रहे ऑक्सीजन प्लांट को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय बीजेपी विधायक डॉ. आलोक रंजन झा ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जमकर हमला किया. कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और खासकर के उप मुख्यमंत्री जो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं उन लोगों का बिहार में विकास से ध्यान उठ चुका है. कोई प्रधानमंत्री बनने के सपने में हैं तो कोई राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपने देख रहा है. बिहार में स्वास्थ्य विभाग चरमरा गया है. सारी सुविधाएं समाप्त हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद देशभर में अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया. सहरसा का ऑक्सीजन प्लांट बंद है.

जल्द ठीक होगा बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

डीएस डॉ. एसपी विश्वास ने ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कहा कि करीब तीन महीने से खराब है. बिहार में लगभग कई जिलों के ऑक्सीजन प्लांट खराब हैं. सीएस ने पत्र भी लिखा है. बहुत जल्द ऑक्सीजन प्लांट ठीक हो जाएगा. कहा कि कोरोना वार्ड के लिए 30 बेड की व्यवस्था करवा दी गई है. जांच की भी व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: समस्तीपुर में गला दबाकर महिला की हत्या, चोरों ने दिया घटना को अंजाम, लाखों के आभूषण सहित सामान घर से गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget