एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में गला दबाकर महिला की हत्या, चोरों ने दिया घटना को अंजाम, लाखों के आभूषण सहित सामान घर से गायब

Samastipur News: मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या 15 निवासी प्रमोद कुमार महतो की 59 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में चोरों ने घर में अकेली महिला से लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या (Samastipur News) कर दी. वहीं चोरों ने महिला के गले से सोने का चेन सहित आलमीरा में रखे लाखों रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण व कीमती समान लेकर फरार हो गए. घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम की है. मृतका की पहचान लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या 15 निवासी प्रमोद कुमार महतो की 59 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

घर में अकेली थी महिला

घटना की सूचना मिलने के बाद सर्किल इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर परिवार सहित आसपास के लोगों से पूछताछ में जुट गए. घटना को लेकर मृतक महिला के पति डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक प्रमोद कुमार महतो ने बताया कि वह रोज की भांति डाक और एलआईसी में काम को लेकर घर से बाहर थे. पत्नी हर दिन प्रखंड कार्यालय स्थित शिव मंदिर मे पूजा के लिए जाती थी. शाम लगभग सात बजे पड़ोसी ने घटना की सूचना दी कि चोरी के दौरान चोरों ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी है. घर में हम दोनों ही रहते थे. दोनों बेटा इंजीनियर हैं. एक मुंबई तो दूसरा पश्चिम बंगाल में रहता है.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना को लेकर पड़ोसी सदीप कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी और पड़ोसी महिला पूजा के लिए मंदिर गई थी. शाम में मेरी पत्नी उनके घर भी गई थी. इसके बाद वह घर लौट आई. लगभग 7 बजे के करीब जब दूध देने वाला आया तो कई बार आवाज लगाया, लेकिन उनके घर से कोई नहीं निकला. इसके बाद उनके घर जाकर देखने पर पता चला कि उनके घर का सारा समान बिखरा हुआ था. पड़ोसी महिला घर के दूसरे कमरे में बेड पर मृत पड़ी थी. नाक से खून निकल रहा था. गले में मफलर से फांसी लगाया गया था. इस घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद बेउर जेल से निकले बाहर, समर्थकों का जुटा भारी हुजूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget