एक्सप्लोरर

'संविधान की सोच गंगा के पानी की तरह हर व्यक्ति में जाए', पटना में बोले राहुल गांधी- RSS और कुछ औद्योगिक घराने...

राहुल गांधी ने कहा कि बिना जातीय जनगणना विकास की बात नहीं की जा सकती है. चाहे कुछ भी हो जाए कांग्रेस पार्टी इसी लोकसभा में जातीय जनगणना कराएगी. जितना नुकसान हो मुझे फर्क नहीं पड़ता, ये काम जरूर होगा

Congress MP Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने शनिवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले तेजस्वी यादव से मुलाकात की और फिर बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बापू सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में दलितों और पिछड़ों की आवाज को दबाया गया, लेकिन ये संविधान लाखों करोड़ों लोगों की आवाज है. इस संविधान ने उस दर्द को पूरी तरह नहीं पर थोड़ा कम जरूर किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस समेत कुछ चुनिंदा संगठन और कुछ औद्योगिक घराने देश को चला रहे हैं. 

मोहन भागवत पर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा, "आज जब मैं आ रहा था गंगा जी की ओर देखा, मैं सोच रहा था कि ये लगती तो नदी है. मैं देख रहा हूं कि नदी एक है. मगर पानी सब जगह है. आपने रोटी खाई पानी पिया वो पानी सब में है, जैसे गंगा का पानी सब जगह जाता है वैसे ही संविधान की सोच हर व्यक्ति और संस्था के अंदर गंगा के पानी की तरह जाए". उन्होंने कहा कि मोहन भागवत कहते हैं कि आजादी को 15 अगस्त 1947 को नहीं बाद में मिली. अगर वो ऐसा कहते हैं तो वो इसे (संविधान) को नकार रहे हैं. वो इसके सोशल स्ट्रक्चर से मिटा रहे हैं.

राहुल गांधी ने आगे कहा, चाहते थे कि इसे उठा कर फेक दूं. मगर हिंदुस्तान की जनता ने कहा इसको सिर पर नहीं रखा तो जनता आपको फेंक देगी. फिर मोदी आए चुनाव बाद इसको मत्था टेका. आज के हिंदुस्तान में एमपी के पास पॉवर नहीं है. मैं मिलता हूं बीजेपी के दलित एमपी से कहते हैं कि हमें पिंजड़े में बांध कर यहां कैद कर रखा है. कहां लिखा है इस संविधान में कि हिंदुस्तान का पूरा धन दो तीन लोगों के हाथ में जाना चाहिए. इन कंपनियों के मैनेजमेंट की लिस्ट निकालो उसमें एक पिछड़े, दलित का नाम दिखा दो.

मीडिया में एंकर और मालिक की लिस्ट निकालिए और एक का नाम दिखा दीजिए. किसान और बेरोज़गार की बात क्यों नहीं करते. फिर मैंने लिस्ट निकाली एक भी दलित पिछड़े लोग नहीं दिखे प्राइवेट कंपनी की लिस्ट निकालिए और देखिए कि एक पिछड़े और दलित का नाम है ही नहीं. मैं एम्स गया था मिलने, खाने को नहीं, टॉयलेट्स नहीं है. प्राइवेट अस्पताल जा नहीं सकते लोग. एम्स में लोग मर रहे हैं, लेकिन प्राइवेट अस्पताल की लिस्ट निकालिए आप जा ही नहीं सकते उसमें. GST आप देते हो. आपकी जेब से पैसा निकलता है, प्राइवेट अस्पताल में आपका पैसा जाता है. आपकी जेब से पैसे ट्रांसफ़र हो रहे हैं.

लड़ाई संविधान और मनुवाद के बीच- राहुल गांधी 

पिछड़े लोग आबादी की 50% हैं. कोई जानता नहीं है. दलितों की 15% और आदिवासी की 8% है. तकरीबन 90% हैं, जो हैं. हिंदुस्तान की सरकार 100 रुपये बांटती है तो बजट में भागीदारी 5% है. आपकी भागीदारी 6% और आपकी आबादी 90% है. पहला कदम हमें ये पता है क्या है, जातीय जनगणना है, राहुल गांधी ने कहा ये फेक वाला नहीं, जो इन्होंने ( नीतीश सरकार) किया है. जातीय जनगणना के आधार पर पॉलिसी बननी चाहिए. मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलता. जातीय जनगणना से पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और कितनी भागीदारी है. बिना जातीय जनगणना के विकास की बात नहीं की जा सकती है. लड़ाई संविधान और मनुवाद के बीच में है. 

ये भी पढ़ेंः 'बिहार में सत्ता परिवर्तन...', राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले मनोज झा- चुनावी रणनीति तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget