एक्सप्लोरर

'बिहार में सत्ता परिवर्तन...', राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले मनोज झा- चुनावी रणनीति तैयार

Manoj Jha: मनोज झा ने कहा कि पार्टी ने कई अहम फैसले लिए हैं. संगठन चुनाव के लिए रामचंद्र पूर्वे को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. बैठक में कई राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

MP Manoj Jha: आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई है. शनिवार को बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना और आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर ध्यान देना था. बैठक के बाद पार्टी के सांसद मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संगठनात्मक प्रस्ताव राजनीतिक एवं संविधान संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा हुई. 

पार्टी ने कई अहम फैसले लिए हैं- मनोज झा

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी ने कई अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठन चुनाव के लिए रामचंद्र पूर्वे को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में कई राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई. सांसद मनोज झा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हवाले से कहा कि अब बिहार में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. बिहार में सत्ता परिवर्तन इसी साल होगा. 

सांसद मनोज झा ने कहा कि एक लकीर तेजस्वी ने लंबी खींची है. जैसे माई बहिन मान योजना. ऐसी कोई योजना आज तक बिहार में नहीं आई है. हर महीने गरीब महिलाओं को 25 सौ रुपया सरकार बनने पर दिए जाएंगे, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को चार गुना बढ़ाएंगे. छात्रों युवाओं के लिए तेजस्वी एक ब्लू प्रिंट पर काम कर रहे हैं. जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. नौकरी की तलाश में हैं. सबका ख्याल रखा जाएगा. बिहार को नई सरकार की जरूरत है, जहां तक राहुल गांधी की बात है तो इसी होटल में तेजस्वी यादव की राहुल गांधी से मुलाकात हो गई है. 

संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लेकर चर्चा

मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव बोले कि बैठक में यह तय हुआ कि कैसे संगठन को और मजबूत करना है. संगठन के चुनाव सम्बंधित निर्णय लिया गया है. पार्टी संविधान में बदलाव करने के सारे अधिकार लालू तेजस्वी को दिए गए हैं. हर फैसला लेने के लिए लालू यादव और तेजस्वी को अधिकृत किया गया है. इन दोनों के जरिए लिया गया हर फैसला अंतिम फैसला होगा. तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना, वही मुख्यमंत्री बनेंगे. यह तो अंडरस्टुड है. नीतीश को साथ लेने पर कोई चर्चा नहीं हुई. यह मुद्दा अब है ही नहीं. 

ये भी पढ़ेंः पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं...’, प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों को देखकर क्या बोल गए CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget