एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी, कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह

Rahul Gandhi Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके दूसरे चरण में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. इस बार यह यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी.

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) 14 जनवरी से शुरू करने जा रहे हैं. इस बार राहुल गांधी की यात्रा बिहार भी आएगी. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. इस दौरान में बिहार में 425 किमी की यात्रा होगी. बिहार में करीब चार दिनों तक राहुल गांधी रुकेंगे. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसकी तैयारी में जुट गए हैं.

दो बार बिहार में आएंगे राहुल गांधी

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी बिहार में दो बार आएंगे. पहली बार अररिया, पूर्णिया से होते हुए बंगाल निकल जाएंगे. दूसरी बार वो सासाराम होते हुए बिहार में प्रवेश करेंगे. बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे. राहुल गांधी की यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों के होकर गुजरेगी. इसके साथ ही मुंबई में यह यात्रा समाप्त होगी.

'इंडिया' गठबंधन के नेता हो सकते हैं यात्रा में शामिल

बता दें कि कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया है. पहले इसका नाम भारत न्याय यात्रा था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है और इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. रमेश ने दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा हुई थी. वहीं, कांग्रेस की  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?', तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- 'सनातन का अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget