एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव लड़ने को तैयार कन्हैया कुमार, कांग्रेस के आदेश का इंतजार!

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि पार्टी में सामूहिक प्रयास से काम होता है और चुनाव लड़ने का निर्णय भी सामूहिक होना चाहिए. कन्हैया कुमार दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

Kanhaiya Kumar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर पार्टी उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह जरूर लड़ेंगे. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कहा कि जैसे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं जिन्हें क्रिकेट के मैदान में निभाना पड़ता है, उसी तरह राजनीति में चुनाव लड़ना भी एक जिम्मेदारी है.

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो कुमार ने कहा, ‘‘चुनाव लड़ना, दूसरों को चुनाव लड़वाना, प्रचार करना, ये सभी जिम्मेदारियां हैं जो पार्टी देती है. अगर पार्टी मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा. पहले भी, जब मैंने चुनाव लड़ा था तो यह पार्टी के आदेश पर लड़ा था.’’

कुमार ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संदर्भ में यह भी कहा, ‘‘अगर कप्तान मुझसे बाहर बैठने और क्रीज पर मौजूद लोगों के लिए ड्रिंक पहुंचाने के लिए कहते हैं, तो मैं यह करूंगा और अगर कप्तान मुझसे कहते हैं, तो मैं पैड पहनकर बल्लेबाजी भी करूंगा.’’

कांग्रेस के जरिए उन्हें बिहार में एक प्रमुख चेहरे के रूप में पेश करने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें उसी तरह जिम्मेदारी दी है जैसे वह अपने लाखों कार्यकर्ताओं को देती है. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी एक टीम की तरह है जहां अलग-अलग लोगों की अलग-अलग भूमिका होती है. पहले, (एमएस) धोनी विकेटकीपर थे, अब (ऋषभ) पंत हैं.’’

उनका कहना थ कि पार्टी में सामूहिक प्रयास से काम होता है और चुनाव लड़ने का निर्णय भी सामूहिक होना चाहिए. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से भाकपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और फिर 2024 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

निर्वाचन आयोग ने बिहार से मतदाताओं जन्म स्थान प्रमाण पत्र मांगने को लेकर कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आज अगर आप चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, तो उनका जवाब भाजपा देती है. आप पहचान पत्र क्रमांक पर सवाल उठाते हैं, जवाब भाजपा देती है. आप सीबीआई और आयकर विभाग पर सवाल उठाते हैं, जवाब भाजपा देती है. मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि भाजपा ने ही ईवीएम पर सवाल उठाए थे. इसलिए अगर आप (भाजपा) सवाल उठाते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर हम भी ऐसा ही करते हैं, तो यह गलत है.’’

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 'BJP-JDU गरीबों से उनका अधिकार छीन रही', वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन पर महागठबंधन का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
Exclusive: बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव
'बिहार-बंगाल में वोट चोरी से बनी सरकार, बैलेट पेपर से दोबारा हो चुनाव- तेजस्वी यादव
'धरती पर कोई ऐसा नहीं जो नीतीश कुमार को...,' सोनिया गांधी पर संजय झा का पलटवार
'धरती पर कोई ऐसा नहीं जो नीतीश कुमार को...,' सोनिया गांधी पर संजय झा का पलटवार
धरने पर बैठे थे BJP विधायक विनय बिहारी, अब CM सम्राट ने मान ली शर्त!
धरने पर बैठे थे BJP विधायक विनय बिहारी, अब CM सम्राट ने मान ली शर्त!

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget