एक्सप्लोरर

बिहार: रेफरल अस्पताल का हाल बेहाल, फ्लैश जलाकर होता है इलाज, अटकी रहती है मरीजों की सांसें

बिहटा रेफरल अस्पताल प्रखंड के 26 पंचायतों का एकमात्र बड़ा अस्पताल है, जिस वजह से काफी संख्या में मरीज रोजाना अस्पताल आते हैं. लेकिन मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीजों की सांसें अटकीं रहती हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा स्थित रेफरल अस्पताल की व्यवस्था खुद आईसीयू में है. स्थिति ऐसी है कि इलाज के लिए आए मरीजों का इलाज मोबाइल का फ्लैश जलाकर कर करना पड़ता है. वहीं, बीच इलाज में अगर कभी बिजली चली जाए तो लाइट आने तक इंतेजार करना पड़ता है. या फिर फ़्लैश जलाकर ही मरहम-पट्टी करनी पड़ती है. बिहार सरकार सूबे के सरकारी अस्पतालों के सुव्यवस्था की तारीफ करते नहीं थकती, लेकिन बिहटा रेफरल अस्पताल से सामने आई तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है.

इस तरह से हुआ खुलासा 

रेफरल अस्पताल की कुव्यवस्था का खुलासा बीते दिनों तब हुआ जब बिहटा के सिकंदरपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों ने देखा कि घायल का मोबाइल की रौशनी में इलाज किया जा रहा है. जब स्वास्थ्यकर्मी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली चली गई है. जो ऑपरेटर जनरेटर चालू करता है, वो मनमाने तरीके से काम करता है. 

स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि सरकार ने प्राइवेट कंपनी के जरिए अस्पताल परिसर में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवा तो दी है, लेकिन कंपनी के ऑपरेटर मनमानी करते हैं. स्वास्थकर्मियों को मोबाइल की रौशनी में ही इलाज करने के लिए छोड़ दिया गया है. 

चिकित्सा पदाधिकारी ने कही ये बात

वहीं, जब इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जनेटर की सुविधा राज्य सरकार आउटसोर्स यानी बाहरी कंपनी से करवाती है. ज्ञान भारती कंपनी द्वारा इसका संचालन किया जाता है. जरनेटर और मेन स्विच में जोड़ने वाला प्लग और एमसीबी खराब हो चुका है. ज्ञान भारती को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद भी इसे ठीक नहीं किया गया. जैसे-तैसे जनरेटर का ऑपरेटर काम चलाता है.

फिर से की गई है शिकायत

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस समय मरीज का इलाज ओपीडी में चल रहा था, उस समय बिजली कटी हुई थी. इसलिए उस रूम में लाइट नहीं थी. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और ज्ञान भारती को फिर से शिकायत की गई है और जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश भी दिया गया है. 

बता दें कि बिहटा रेफरल अस्पताल प्रखंड के 26 पंचायतों का एकमात्र बड़ा अस्पताल है, जिस वजह से काफी संख्या में मरीज रोजाना अस्पताल आते हैं. लेकिन मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीजों की सांसें अटकीं रहती हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहारः छपरा से ‘रिवॉल्वर रानी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरकतें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget