एक्सप्लोरर

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

रोहिणी आचार्या लालू परिवार में सबसे ज्यादा ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं. वो हमेशा विपक्ष पर पलटवार करती रही हैं. गुरुवार को सांसद ललन सिंह ने एक बयान दिया था जिसके बाद उन्होंने पलटवार किया है.

पटनाः लालू यादव की बेटी और ट्विटर पर उनके परिवार की सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सदस्य रोहिणी आचार्या ने जेडीयू के एक बयान के बाद उसका पलटवार किया है. दरअसल, रोहिणी का ट्वीट जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के उस बयान पर था जिसमें उन्होंने आरजेडी के शासनकाल की बात की है. ललन सिंह ने भी गुरुवार को ही ट्वीट किया है जिसपर रोहिणी ने तुरंत पलटवार कर दिया है.

सबसे पहले जानें कि आखिर ललन सिंह ने क्या कहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को ललन सिंह ने ट्वीट कर 18 से 25 तक वाले युवाओं से कहा कि अपने आस-पड़ोस के बुजुर्गों के पास बैठकर नीतीश कुमार के पहले के जंगलराज के बारे में जानें. क्योंकि इस उम्र के युवाओं ने सिर्फ नीतीश कुमार के ही शासन को देखा है.

सांसद ललन सिंह ने कहा कि 1990-2005 का वह दौर रूह कंपाने वाला था. यदि वर्तमान और भूत में अंतर नजर आए तो जाति-धर्म और कुनबी धारा से ऊपर उठकर 'सामाजिक न्याय के साथ विकास' वाली नीतियों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली एकमात्र पार्टी से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दीजिए.

ललन सिंह के ट्वीट का रोहिणी ने दिया जवाब

सांसद ललन सिंह के ट्वीट का जवाब देते हिए रोहिणी आचार्या ने लिखा, “90 से पहले का याद कौन दिलाएगा ललन चाचा जब गरीब को दबाया जाता था. उनके जमीन जोरू पे आप लोग राज करते थे. 90 के बाद तुम जैसे लोगों से गरीबों को लड़ने का अपना आवाज दिया लालू यादव ने तो दर्द तो होगा ही. रहा अंतरी के दांत वाले की, तो आपको भी पता है आपका घर भी नहीं बचा है इसके आतंक से.”

आपको बता दें कि रोहिणी आचार्या लालू परिवार में सबसे ज्यादा ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं. वो हमेशा विपक्ष पर पलटवार करती रही हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनके हवाई सर्वेक्षण को लेकर निशाना साधा था. कहा था " हेलीकॉप्टर में सरकार है. बाढ़ में डूबी आम जनता लाचार है." ऐसे ही कई बयानों के लिए रोहिणी चर्चा में बनी रहती हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने युवाओं से की यह खास अपील, RJD पर साधा निशाना

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना में कल जोरशोर से होगा ललन सिंह का स्वागत, जानें तैयारी के पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget