एक्सप्लोरर

Bihar Politics: हेलीकॉप्टर से निगरानी के फैसले पर घिरे CM नीतीश, विपक्ष ने पूछा- जनता के पैसे बेवजह क्यों कर रहे बर्बाद

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " सीएम नीतीश जनता की गाढ़ी कमाई अपनी जिद में खर्च कर रहे हैं. उन्हें अपनी जिद पूरी करने का नशा हो गया है. शराबबंदी के नाम पर वे और कितना ड्रामा करेंगे ये समझ नहीं आता."

Liquor Ban in Bihar: बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून (Liquor Ban in Bihar) लागू है, इसके बाद भी बिहार में शराब की बिक्री जारी है. ऐसे में इस पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं. कुछ दिनों पहले नीतीश सरकार ने आदेश दिया था कि ड्रोन के जरिए से शराब की बिक्री और शराब बनाने वाले पर नजर रखी जाए. इस बाबत बिहार के सभी थानों में ड्रोन कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है.

हाई टेक हेलीकॉप्टर से निगरानी

अब नीतीश सरकार शराब खोजने के लिए हाई टेक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है. ये हेलीकॉप्टर गंगा के किनारे दियारा इलाके में शराब बनाने वालों को डिटेक्ट करेगा, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है. इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरजेडी (RJD) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अब तो हद कर दी है. शराबबंदी के नाम पर वे और कितना ड्रामा करेंगे ये समझ नहीं आता. 

Bihar Liquor Ban: नशे में धुत JDU नेता बिना कपड़ों के कर रहा था डांस, Video Viral होने पर पुलिस ने किया अरेस्ट

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " सीएम नीतीश जनता की गाढ़ी कमाई अपनी जिद में खर्च कर रहे हैं. उन्हें अपनी जिद पूरी करने का नशा हो गया है." वहीं, इस मामले पर कांग्रेस (Congress) विधायक दल के नेता अजीत शर्मा (Ajeet Sharma) ने कहा, " मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा कर रहे हैं. लोगों को शराब नहीं पीने की नसीहत दे रहे हैं. फिर खजाने को क्यों खाली करा रहे हैं. बिहार में शराबबंदी कभी हुई ही नहीं है और ना आगे होगी. हां शराबबंदी के नाम पर मुख्यमंत्री खजाने को जरूर खाली कर देंगे.

बिहार की जनता पर दें ध्यान

इधर, लोजपा (रामविलास) प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा, " शराबबंदी के नाम पर मुख्यमंत्री आए दिन जनता के पैसे को लुटाने का उपाय खोजते हैं. इनका पुलिस तंत्र कमजोर हो गया है. अब पुलिस शराब खोजने के बहाने हेलीकॉप्टर पर घूमेगी. लेकिन बिहार में शराबबंदी कभी लागू नहीं होगी. मुख्यमंत्री अपनी जिद को छोड़ें और बिहार की जनता पर ध्यान दें."

यह भी पढ़ें -

पति के खून से पत्नी ने प्रेमी के नए साल को किया था 'रंगीन', पूर्णिया की ये घटना जानकर चौंक जाएंगे आप

बेटे को हॉस्टल भेजना चाहती थी मां, प्लानिंग जानकर बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि अब हर तरफ हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget