एक्सप्लोरर

Guru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए CM नीतीश, तख्त श्रीहरिमंदिर जी में मत्था टेका

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार गुरु गोबिंद सिंह की जंयती के मौके पर गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 357वें प्रकाश पर्व (Guru Gobind Singh Jayanti 2024) पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया. वहीं, इस अवसर पर उन्होंने एक्स पर ट्वीट भी किया.

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा ये

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि 'दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब तथा गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत में मत्था टेका और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की'

गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत में भी सीएम ने मत्था टेका

वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी, पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म सन् 1666 में बिहार के पटना शहर में हुआ था. गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे. पिता की मृत्यु के बाद महज 9 साल की उम्र में इन्होंने मानव कल्याण के जिम्मेदारी संभाली और गुरु की गद्दी पर बैठे. सिखों के दसवें और आखिरी गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. साथ ही सिखों को पंच ककार केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा धारण करने के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने ही कहा था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश अचानक पहुंचे जेडीयू कार्यालय, पार्टी नेताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget